
हाइलाइट्स
आप प्रेशर कुकर की मदद से तुरंत दही जमा सकते हैं.
इस अनोखे तकनीक से आप स्वादिष्ट दही जमा सकते हैं.
Instant Dahi Kaise Jamaye: गर्मी के मौसम में दही खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. यही वजह है कि गर्मी आते ही दही की खपत काफी बढ़ जाती है. ऐसे में अगर घर की दही खत्म हो जाए तो लोग बाजार से इसे खरीदते हैं और इनका सेवन करते हैं. लेकिन आप अगर घर पर जमा ताजा दही खाना पसंद करते हैं तो यहां हम आपको बताते हैं कि आप मिनटों में दही किस तरह जमा सकते हैं. यह एक अनोखा तरीका है, जिसकी मदद से आप 15 से 20 मिनट में ही बढि़या थक्केदार दही जमा सकते हैं और घर वालों को सर्व भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का अनोखा तरीका.
दही जमाने का सबसे फास्ट तरीका
-सबसे पहले आप दूध को अच्छी तरह 5 से 6 मिनट उबाल लें जिससे इसका पानी जल जाए. आप किसी भी तरह के दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-अब एक कटोरी में दो चम्मच फ्रेश जामन लें और इसे अच्छी तरह से चम्मच से फेंट लें. अब आप एक मिट्टी का ग्लास या ऐसा बर्तन लें जो प्रेशर कुकर में आसानी से जा सके.
-अब इस मिट्टी के बर्तन की अंदरूनी दीवारों पर ब्रश की मदद से दही अच्छी तरह से लगा दें और सूखने दें.
-तब तक दूध को इतना ठंडा कर लें कि इसमें आसानी से उंगली डुबाई जा सके. जब ये गुनगुना हो जाए तो कलछुल की मदद से दूध को धीरे धीरे मिट्टी के बर्तन में डाल लें.
-अब एल्युमिनियम फॉइल लें और रबड़ की मदद से इसे अच्छी तरह से सील कर लें. इस तरह बर्तन के अंदर की गर्मी बाहर नहीं आएगी.
-अब एक बड़ा प्रेशर कुकर लें और इसमें एक इंच पानी भर लें. जब ये पानी उबलने लगे तो इसमें दही वाला बर्तन धीरे से खड़ा कर दें.
ये भी पढ़ें: आम को घर पर करना है लम्बे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, फ्रेशनेस भी रहेगी बरकरार
-आंच को धीमी करें और 15 मिनट तक प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद कर दें. बंद ढक्कन का सीटी जरूर निकाल लें.
-इस तरह आप 15 मिनट के बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन खोलें और दही को ठंडा होने के लिए रख दें.
ये भी पढ़ें: स्विच बोर्ड हो गए हैं काले-गंदे और चिकने, 5 तरीकों की लें मदद, चुटकियों में हो जाएंगे नए जैसे क्लीन
-आपका इंस्टेंट दही जम चुका है और आपको बस इसे ठंडा करने की जरूरत है. ठंडा होते ही आप इसे सर्व करें और स्वादिष्ट दही के स्वाद को एन्जॉय करें.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 08:00 IST








