फ्रिज में भरकर कैश रखता है शख्स, वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाला, अब कर रहा होगा अफसोस!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अगर आपके पास ढेर सारे पैसे हो तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि आप इन पैसों को अच्छे से बैंक में जमा करेंगे. या किसी म्युचअल फंड में इन्वेस्ट कर अपने पैसे को बढ़ाने की कोशिश करेंगे. लेकिन अगर किसी के पास इतना ज्यादा कैश हो जाए कि उसे घर के फ्रिज में इसे रखना पड़े तो? हाल ही में सोशल मीडिया पर मलेशिया के एक लोकल सिंगर ने ऐसा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. इस सिंगर के घर के फ्रिज में नोटों की गड्डियां भरी हुई थी.

सोशल मीडिया साइट पर मलेशिया के लोकल सिंगर आरिफ बाहरण ने एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें उसने जैसे ही अपने घर का फ्रिज खोला, अंदर खाने पीने की चीजों की जगह कैश नजर आया. जी हां, सिंगर का फ्रिज नोटों की गड्डियों से भरा हुआ था. इस छोटे से क्लिप में आरिफ ने फ्रिज खोलकर नोटों के बंडल दिखाए और उसमें से कुछ कैश बाहर निकाला. इन पैसों को कैमरा में दिखाने के बाद आरिफ ने वापस फ्रिज में डाल दिया. लेकिन ये वीडियो बनाकर शेयर करना सिंगर को भारी पड़ गया.


कहां से आए इतने पैसे?
वीडियो में आरिफ ने जितना कैश दिखाया, उतना किसी लोकल सिंगर के लिए कमा पाना मुमकिन नहीं है. इसका जवाब है कि आरिफ व्यापारी है. अपने ट्रेड से उसने इतना कैश कमाया. इसके अलावा एक और वीडयो में आरिफ ने अपना कैश दिखाया. इसमें आरिफ कैश के साथ ही कार खरीदता नजर आया. वीडियो में उसे कहते सुना गया लाइफ ऑफ़ अ ट्रेडर.

cash in fridge

लोगों ने बताया शो ऑफ़

लोगों ने उड़ाया मजाक
आरिफ को लगा था कि उसके इन वीडियोज से उसकी काफी तारीफ होगी. लेकिन लोगों ने जैसे ही ये सारे वीडियोज देखे, जमकर आरिफ का मजाक उड़ाना शुरू किया. कई लोगों ने लिखा कि जब नया नया पैसा मिलता है, तो इसी तरह शो ऑफ किया जाता है. वहीं एक ने कमेंट किया कि भगवान कभी उसे इतना दिखावा करने वाला ना बनाए. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि क्या तुम पैसे ही खाते हो? इसके जवाब मैं आरिफ ने रिप्लाई किया कि वो जाहिर है पैसे बैंक में रखता हूँ. लेकिन इस कैश को देखने के बाद उसे और पैसे कमाने का मोटिवेशन मिलता है.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें