
हाइलाइट्स
गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ अपील की तैयारी
सुल्तानपुर. जेल में बंद सपा सरकार में कद्दावर मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अभी हाल में ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले में दोषमुक्त किए जाने के बाद अब सरकार के निर्देश पर ऊपरी अदालत में अपील की जाने की तैयारी की जा रही है.
दरअसल, अमेठी में 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान गायत्री प्रसाद प्रजापति समाजवादी पार्टी के सिम्बल पर चुनाव लड़े थे. इस दौरान नामांकन के लिये जाते समय उन पर आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुये अमेठी प्रशासन ने गायत्री पर केस दर्ज किया था. इसी मामले में सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनवाई करते हुए बीते 7 अप्रैल को बाइज्जत बरी कर दिया था. अब शासन ने उन पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है. एमपी-एमएलए कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ अब ऊपरी अदालत में अपील की तैयारी की जा रही है.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के एमपी-एमएलए कोर्ट ने सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को दोषमुक्त किया था. जिसके बाद शासन के निर्देश पर अब गायत्री पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है. गायत्री प्रजापति के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील होगी. शासन के निर्देश पर शासकीय अधिवक्ता नें तैयारी शुरु की. सन 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान अमेठी प्रशासन ने दर्ज करवाया था केस.
.
Tags: Gayatri Prajapati, Sultanpur news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 06:44 IST








