‘देश से बाहर कुछ चीजें राजनीति से परे होती हैं’ : जयशंकर ने इशारों में राहुल गांधी पर साधा निशाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केपटाउन. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि जब कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है, तो कुछ चीजें ‘राजनीति से परे’ होती हैं. हाल में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर कई बार निशाना साधा था, जिसके बाद जयशंकर की यह टिप्पणी आई है.

ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के बाद केपटाउन में प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि वह अपने बारे में बात कर सकते हैं और विदेश यात्रा के दौरान राजनीति नहीं करते हैं.

एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्री ने कहा, ‘देखिये, मैंने कहा कि मैं केवल अपने बारे में बात कर सकता हूं, मैं कोशिश करता हूं कि जब मैं विदेश जाऊं तो राजनीति न करूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं अपने देश में जोरदार तरीके से बहस करने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि आप जानते हैं, एक लोकतांत्रिक संस्कृति की भी एक निश्चित सामूहिक जिम्मेदारी होती है. एक राष्ट्रीय हित होता है, एक सामूहिक छवि होती है. कभी-कभी राजनीति से बड़ी चीजें होती हैं और जब आप देश के बाहर कदम रखते हैं, तो मुझे लगता है कि यह याद रखना महत्वपूर्ण है.’

भारत के शीर्ष राजनयिक ने कहा, ‘तो मैं किसी के साथ दृढ़ता से भिन्न हो सकता हूं. मैं आपसे कह सकता हूं, मैं उनके साथ अलग हूं. लेकिन मैं इसका मुकाबला कैसे करता हूं, मैं अपने देश वापस जाऊंगा और फिर इसे करूंगा.’

गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका के सांता क्लारा में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की थी और विभिन्न मोर्चों पर उनकी सरकार की नीतियों पर भी हमला किया था.

Tags: Rahul gandhi, S Jaishankar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें