करनाल. हरियाणा करनाल के मंगलौरा गांव के पास यूपी बॉर्डर पर यमुना नदी में 2 बच्चे डूब गए. दोनों सगे भाई हैं. करनाल के तरावड़ी का रहने वाला परिवार गाड़ी में घूमने के लिए आया था. इस दौरान मंगलौरा पुल के नीचे यमुना नदी के नजदीक चला गया. माता-पिता और बच्ची खड़े होकर नदी को देख रहे थे. इसी दौरान उनके दोनों लड़के नदी में नहाने के लिए चले गए. नदी की गहराई काफी ज्यादा थी और देखते ही देखते वो यमुना में समा गए. पिता ने नदी के अंदर जाकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बच्चे डूब गए. माता-पिता और बहन की आंखों के सामने दोनों भाइयों को यमुना नदी अपने आगोश में ले लिया.
बड़े भाई सागर का एडमिशन आईआईटी मद्रास में हुआ था. वह छुट्टी पर घर आया था. उसका सपना कंप्यूटर इंजीनियर बनना था. छोटा भाई सुशांत दसवीं में पढ़ रहा था, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही ने दोनों भाई को हादसे का शिकार बन गए. सूचना मिलते ही आस पास के गांव के लोग पहुंचे. इतना ही नहीं गोताखोरों को बुलाया गया और दोनों भाइयों को ढूंढा गया, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है.
इलाका यूपी पुलिस का भी पड़ता था, इसलिए हरियाणा और यूपी, दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची और ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों के बारे में कुछ नहीं पता चला. अब दोबारा से रविवार को एक बार फिर से दोनों को ढूंढने का प्रयास किया जाएगा. एकादशी वाले दिन भी एक बच्चे की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी. ऐसे हादसे अकसर गर्मियों में काफी देखने को मिलते हैं.
आपके शहर से (करनाल)

वीर सपूतों को करना है नमन…तो यहां आइए, स्मारक पर लिखे हैं हरियाणा के सभी शहीदों के नाम

Haryana News: पटवारखानों पर ताला…रिकॉर्ड में गड़बड़झाला, CM फ्लाइंग की रेड में खुली पोल

Rewari News : मंदिरों से घिरा है रेवाड़ी का ऐतिहासिक बड़ा तालाब, 250 साल पहले हुआ था निर्माण, जानिए खासियत

Aastha : इस मंदिर में कदम के पेड़ से आज भी निकलता है मीठा पानी, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है रहस्य

Sports Quota benefits: स्पोर्ट्स कोटा क्या होता है, इससे कहां और किसे मिलता है लाभ

Bahadurgarh News : कथित पुलिसकर्मी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने तेज की राजपाल की तलाश

72 साल का ‘जवान’…दौड़ में ढेरों मेडल जीतकर बनाई पहचान, फेमस है ‘ओल्ड ब्वॉय’ नाम

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी

एयरफोर्स में नौकरी…बॉडी बिल्डिंग है जुनून, रोहतास ने बैंकॉक में जीता मेडल

बचपन में उठा पिता का साया…जवानी में कट गए दोनों हाथ, अब दौड़ लगा रहा यह दिव्यांग

Aastha : आस्था का केंद्र है 200 साल पुराना अंबिका देवी मंदिर, पिंडी रूप में स्थापित है माता
.
Tags: Haryana police, Karnal crime news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 06:37 IST








