रोजाना सुबह पिएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स, पेट की चर्बी को गलाकर करे बाहर, आपको रखे फिट और तंदुरुस्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रोजाना नींबू पानी पीने से मोटापा कंट्रोल होता है
सौंफ पानी के सेवन से मोटापा को कम किया जा सकता है

Weight Loss Drinks: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान के कारण मोटापा की समस्या बढ़ी है. बाहर का तला-भुना तेल युक्त खाने के कारण लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं. मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. इसके लिए जिम जाना, वर्कआउट करना, नियमित व्यायाम करने के साथ-साथ खानपान में भी बदलाव करते हैं. रोजाना के खानपान में बदलाव कर मोटापा को कम किया जा सकता है. डाइट में हल्दी फूड्स को शामिल करने से मोटापा से छुटकारा पाया जा सकता है. कुछ ऐसे ड्रिंक्स भी हैं जिनके सेवन से मोटापा को कंट्रोल किया जा सकता है. आइए आज हम आपको 4 ऐसे ड्रिंक्स बताते हैं जो मोटापा को कम करते हैं.

1.ग्रीन टी: हेलथलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक मोटापा से ग्रसित लोगों के लिए ग्रीन टी बहुत फायदेमंद है. अगर आपका वजन भी बढ़ रहा है तो आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए. ग्रीन टी के नियमित सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें पाए जाने वाले कैफीन और कैटेचिन्स नामक तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जिससे फैट बर्न होता है.

इसे भी पढ़ें- शरीर की चर्बी गलाने के लिए जबरदस्त उपाय हैं ये 5 चीजें, साइंस भी मानता है लोहा, आज ही करें डाइट में शामिल

2.अजवाइन पानी: शरीर में फैट के बढ़ने से मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है. मोटापा बढ़ने पर पेट भी बाहर निकल आता है. ऐसे में कई तरह की अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. अजवाइन पानी मोटापा कम करने के लिए रामबाण इलाज है. सुबह खाली पेट अजवाइन पानी पीने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके नियमित सेवन से पेट की चर्बी भी कम होती है.

3.सौंफ पानी: सौंफ पानी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है. इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह मोटापा को कम करने में भी बहुत फायदेमंद है. इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में लोगों की मदद करता है. इसे सुबह खाली पेट पीना ज्यादा लाभकारी माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- पेट में जमी चर्बी को जलाकर बाहर करे यह बीज, पाचन रखे दुरुस्त, 4 फायदे कर देंगे हैरान, ये है खाने का सही तरीका

4.नींबू पानी: नींबू पानी पीने से शरीर में मेटाबॉलिज्‍म बेहतर होता है. जिसके कारण लोगों को हर वक्‍त भूख नहीं लगती है. ऐसे में वजन को कम करने में मदद मिलती है. नींबू पानी के नियमित सेवन से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें