राजेश खन्ना नहीं चाहते थे रफी गाएं, दोस्त के लिए अड़ गए किशोर दा, ‘हाथी मेरे साथी’ का बना सबसे खास गाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई.​ फिल्मों को देखकर जब दर्शक भी वही इमोशंस फील करें जो अभिनेता कर रहा है, तो यह निर्देशक के लिए अवॉर्ड जैसा होता है. बॉलीवुड में भावनाओं को बयां करने के लिए गानों का भी काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है. कई बार गाने इतने अच्छे बन पड़ते हैं कि वे फिल्म की पूरी स्टोरीलाइन को ही खूबसूरत तरीके से बयां कर देते हैं. ऐसा ही एक गाना फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ में शामिल किया गया था. इस गाने को सुनते हुए दर्शका भी अपने आंसू नहीं रोक पाए थे. इस गाने को बॉलीवुड के महान सिंगर मोहम्मद रफी ने आवाज दी थी. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाने की रिकॉर्डिंग से पहले काफी हंगामा हुआ था और राजेश खन्ना नहीं चाहते थे कि रफी साहब ये गाना गाएं. आज song of the week में इसी पर बात करते हैं.

फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ को एमए थिरुमंगम ने निर्देशित किया था और यह 1 मई 1971 को रिलीज हुई थी. सलीम जावेद की लिखी इस कहानी में जानवरों के प्रति प्यार को दिखाया गया था. फिल्म में तनूजा, मदन पुरी, सुजीत कुमार, के एन सिंह आदि प्रमुख भूमिकाओं में थे. फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था. फिल्म में सभी गाने किशोर कुमार ने गाए थे लेकिन सिर्फ एक गाना मोहम्मद रफी ने गाया था. राजेश खन्ना के लिए सभी हिट गाने अधिकत किशोर दा गाया करते थे और उनकी आवाज काका पर सूट भी करती थी.

​’दिल के झरोखे…’ रिकॉर्डिंग से पहले रखी गई 1 शर्त, मो. रफी जीते और बन गया शम्मी कपूर का हिट गाना

दोस्त के लिए राजेश खन्ना को मनाने पहुंचे किशोर दा
​फिल्म के गाने ‘नफरत की दुनिया को छोड़ के…’ के बारे में जब किशोर दा को बताया गया तो उन्होंने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से कहा कि यह गाना मोहम्मद रफी बेहतर गा सकते हैं. जब यह बात राजेश खन्ना के पास पहुंची तो वे नहीं माने. वे चाहते थे कि किशोर दा ही इस गीत को आवाज दें. दूसरी, तरफ किशोर दा का मानना था कि इस गाने के साथ यदि कोई न्याय कर सकता है तो वे हैं सिर्फ रफी साहब. राजेश खन्ना इस बात को नहीं मान रहे थे और लंबे समय तक इस गाने की रिकॉर्डिंग अटकी हुई थी. ऐसे में किशोर दा, काका से मिले और कहा कि यह गाना सिर्फ और सिर्फ रफी साहब ही बेहतर तरीके से गा सकते हैं. किशोर दा के समझाने पर राजेाश ने हामी भर दी.

” isDesktop=”true” id=”6393579″ >

रफी साहब को गाने के लिए अप्रोच किया गया और उन्होंने भी तुरंत हामी भर दी. जब गाना रिकॉर्ड हुआ तो सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई क्योंकि उम्मीद के मुताबिक पूरे भाव के साथ रफी साहब ने गाना रिकॉर्ड किया था. जब ​गाना फिल्म के जरिए सामने आया तो हर दर्शक इसके भावों में डूब गया. राजेश खन्ना भी मान गए कि कुछ गाने सिर्फ रफी साहब के लिए ही बने थे.

Tags: Entertainment Special, Kishore kumar, Mohammad Rafi, Rajesh khanna, Song

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें