लॉकडाउन में खोली सैनेटरी पैड बनाने की कंपनी, महिलाओं को दिया रोजगार, अब इतने करोड़ का है टर्नओवर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक रंजन/मुजफ्फरपुर. कोरोना में लॉकडाउन ने कई लोगों का बिजनेस बंद कर दिया, तो कई बिजनेस बन भी गए. कई लोगों को बिजनेस करने का आइडिया भी कोरोना के दौरान ही आया. ऐसी ही कहानी है मुजफ्फरपुर के बीबीगंज मुहल्ला की रहने वाली बिजनेस वूमेन पूजा श्रीवास्तव की. पूजा की आज अपनी सैनिटरी पैड की कंपनी है, जिसकी मार्केट में धीरे-धीरे डिमांड भी खूब हो रही है.

शुरुआत में 20-30 हजार का ही था सेल
पूजा बताती हैं कि कंपनी की शुरुआत में महीना में बस 20-30 हजार का सेल था. धीरे-धीरे यह सेल बढ़ा और कंपनी का सेल ग्रो हुआ. पहले साल में 74 लाख तक सेल पहुंच गया, जबकि अब डेढ़ करोड़ का सलाना टर्नओवर है. पूजा की माने तो इस काम को शुरू करने से पहले वह स्कूल में पढ़ाती थीं. जब कोरोना में लॉकडाउन लगा तो उनके साथ काम कर रहीं 7 महिलाओं की नौकरी चली गई.

इसी नौकरी से उनका घर चलता था. उनकी बेरोजगारी को देखकर मैंने उन महिलाओं को जोड़कर सेनिटरीपैड कंपनी की शुरुआत की. शुरुआत में महिलाएं घर-घर जाकर अपनी कंपनी की सेनेटरी पैड पहुंचाती थीं. बाद में हमारा ब्रांड दुकानों तक उपलब्ध होने लगा. पूजा कहती हैं कि अपनी कम्पनी में वह ज्यादातर महिलाओं को ही प्रमोट करती हैं.

सेनेटरी पैड का नहीं होता कोई सीजन
पूजा श्रीवास्तव बताती हैं कि जब लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बिजनेस का सोचा तो सेनिटरी पैड का बिजनेस का आइडिया आया. वह कहती हैं कि सेनेटरी पैड का कोई सीजन नहीं होता है. साल भर इसकी डिमांड रहती है. ऐसे में इसका डिमांड मार्केट में पहले से बना हुआ है. इसके लिए डिमांड बनाने की जरूरत नहीं है. आगे पूजा बताती हैं कि सेनेटरी पैड हर घर में जरूरी है. ऐसे में वह प्रयास कर रही हैं कि कम कीमत में महिलाओं को अच्छा प्रोडक्ट मिले. पूजा कहती हैं कि आगे वह अपनी कंपनी को देश का नंबर वन कंपनी बनाने के लिए काम कर रही हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 19:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें