‘मुझे तुम्हारी शक्ल पसंद नहीं आई…’, प्रकाश मेहरा को जब ‘अक्खड़ एक्टर’ ने किया जलील, ठुकरा दी थी सुपरहिट फिल्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बीते जमाने का लेजेंडरी स्टार राज कुमार. जो अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में अपने अक्खड़ मिजाज, मुंहफट और बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. एक दौर था जब इनके फेमस डॉयलॉग्स को सुनने के लिए फैंस थिएटर्स में पहुंचते थे और तालियों की आवाज तब तक नहीं रुकती थी, जब तक वह पर्दे से चले नहीं जाते थे. चाल-ढाल में शेरों जैसा रौब, धमाकेदार आवास, मदमस्त अंदाज और सख्त मिजाज उनकी पहचान था.

आप भले इनकी एक्टिंग के दीवाने हो, लेकिन उस दौर में एक्टर और एक्ट्रेस उनके साथ काम करने से थोड़ा कतराते थे. कारण था उनका अक्खड़ मिजाज. वह पुलिस की नौकरी छोड़कर बॉलीवुड में आए थे, यहां भी उनका रौब कुछ ऐसा ही रहता था. इंडस्ट्री में राज कुमार साहब अपने तीखे तेवर और विवादित बोल के लिए जाने जाते थे. किसी की बेज्जती से भी वह गुरेज नहीं करते थे, जिसका शिकार एक्ट्रर्स के साथ-साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले प्रकाश मेहरा भी हुए.

‘जंजीर’ में अमिताभ की जगह होते राज कुमार
किस्स सालों पुराना है. ये उस दौर की बात है जब प्रकाश मेहरा फिल्म ‘जंजीर’ बनाने जा रहे थे. 1973 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई दिए हैं. लेकिन इस रोल के लिए अमिताभ प्रकाश मेहरा की पहली पसंद नहीं थे. प्रकाश मेहरा चाहते थे की फिल्म में अमिताभ के रोल को लेजेंडरी स्टार राज कुमार निभाए, लेकिन ये मुमकिन नहीं हो सका.

फिल्म नहीं करेंगे क्योंकि ‘निर्देशक का चेहरा’ पसंद नहीं है
जब प्रकाश मेहरा राज कुमार के पास अपनी फिल्म ‘जंजीर’ के लिए गए. तो उन्हें अलेट पैर ही लौटना पड़ा. इसका कारण राज कुमार का बेबाक और मुंहफट होना था. हालांकि राज को स्क्रिप्ट पसंद आ गई, लेकिन उन्होंने फिल्म को यह कहते हुए मना कर दिया कि उन्हें ‘निर्देशक का चेहरा’ पसंद नहीं है.

फिल्म की बात करते हुए जब राज साहब ने बंद कर ली अपनी नाक
इसी मुलाकात का एक किस्सा और मशहूर हैं. दरअसल, प्रकाश मेहरा ने उनसे फिल्म के बारे में बात की तो राज साहब ने अपनी नाक बंद कर ली और प्रकाश मेहरा से कहा तुम्हारे पास से बिजनौरी तेल की बदबू आ रही है. हम फिल्म तो दूर, तुम्हारे साथ 1 मिनट खड़ा होना भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. ये बात प्रकाश मेहरा को बहुत बुरी लगी और वहां से चले गए. उसके बाद उन्होंने इस फिल्म के लिए अमिताभ को साइन किया था.

बेटे ने पापा के लिए क्या कहा?
समय पहले राज कुमार के बेटे पुरु राज कुमार ने अपने पिता की इस बेबाक अंदाज पर iDiva से बात करते हुए कहा था कि मेरे पिता एक मुंह फट थे, हालांकि मुझे प्रकाश जी के साथ इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. लेकिन संभव है कि ऐसा कुछ हुआ होगा. वह बेबाक और मुंहफट थे, लेकिन दिल के बुरे नहीं थे. एक्टर के बेटे ने कहा,’ मेरे पापा भले ही अजीबोगरीब रहे हों, लेकिन वो कभी बोरिंग नहीं थे. भगवान अब उनके जैसे सितारे नहीं बनाते हैं.’

Tags: Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें