घर में अक्सर परिजन रहते हैं बीमार, अपनाएं 3 अचूक ज्योतिषी उपाय, दूर होंगे सारे रोग!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कई बार ग्रह नक्षत्रों के कारण भी घर में बीमारी डेरा जमा लेती है.
इससे बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं.

Astro Tips For Good Health : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति अपनी सेहत की तरफ ध्यान नहीं दे पाता. जिसकी वजह से उसे अनेक तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ता है. ये छोटी-मोटी परेशानियां धीरे-धीरे बड़ी बीमारी का रूप ले लेती हैं और मनुष्य इसके इलाज के लिए लगातार हॉस्पिटल के चक्कर काटता रहता है. अगर आपके मन में यह विचार आता है कि आपके घर में हमेशा कोई ना कोई बीमार पड़ा रहता है और आए दिन डॉक्टर या अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं तो इसके पीछे कोई ग्रह या वास्तु दोष हो सकता है. इससे बचने के लिए भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं कुछ ज्योतिषी उपाय जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं.

1. फल और दवाइयों का करें दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में अक्सर कोई ना कोई सदस्य बीमार रहता है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अस्पताल जाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को फल और दवाइयों का दान कर सकते हैं. इस उपाय से ना सिर्फ आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी, बल्कि आपके घर में बीमार व्यक्ति भी धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा.

यह भी पढ़ें – भाग्य चमका सकती है तुलसी की लकड़ी, नहाने के पानी में डालें फिर देखें कमाल, जानें किस दिन करें इस्तेमाल

2. सोते समय इस दिशा में रखें सिर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में कोई व्यक्ति बहुत समय से अस्वस्थ है और उसकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है तो उस व्यक्ति को दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोना चाहिए. इसके अलावा मरीज की दवाइयां और पानी भी दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जब भी बीमार व्यक्ति को दवाइयां खिलाएं तो उसका मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए इस उपाय से बीमार व्यक्ति जल्दी स्वस्थ होने लगता है.

यह भी पढ़ें – कुंडली में कमजोर है शुक्र ग्रह, मजबूत करने के लिए करें 3 उपाय, भूलकर भी ना करें ये 4 काम

3. आटे का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार परिवार में कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है और इलाज करवाने के बाद भी उसकी सेहत में किसी तरह का बदलाव नहीं दिखाई दे रहा है, तो थोड़ा सा आटा गूंथ कर उसका एक पेड़ा बना लें और एक लोटा जल मरीज के ऊपर से 3 बार उतार लें. फिर इस जल को आसपास लगे पीपल के पेड़ में चढ़ा दें. उस आटे के पेड़े को किसी गाय को खिला दें. इस उपाय को लगातार तीन दिनों तक करें जल्द ही बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होने लगेगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें