आज का राशिफल: तुला राशि वाले यात्रा करने से बचें, वृश्चिक और धनु राशि वाले आज दुर्घटना से संभलकर चलें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 04 june 2023)

आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा. निर्णय न ले पाने के कारण नए काम शुरू नहीं कर पाएंगे. आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखें, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है. व्यवहार में जिद्दीपन छोड़ दें. प्रवास न करना हितकर है. आर्थिक लाभ होगा. परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें. किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें. स्वास्थ्य के मामले में संभलकर रहें.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 04 june 2023)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है. दोपहर के बाद तन और मन की प्रसन्नता रहेगी. सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा. मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन खुश होगा. प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात सफल रहेगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आनंददायक प्रवास की संभावना है. उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 04 june 2023)

आज का दिन कुछ कष्टदायक है, इसलिए आपको संभलकर चलना चाहिए. परिजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग बन सकते हैं. स्वभाव में उग्रता तथा आवेश के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें. स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. वाणी में संयम रखें. दुर्घटना से संभलकर चलें. धन का कुछ अधिक व्यय होगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें. व्यर्थ के कामों में शांति नष्ट हो सकती है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें