
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 04 june 2023)
आज का दिन मिश्रित फलदायी है. आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह दी जाती है. अपने छिपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें. ज्योतिष और आध्यात्मिक बातों में आज आपकी रुचि रहेगी. यात्रा प्रवास टालें. प्रवास में अनपेक्षित बाधाएं खड़ी हो सकती हैं. आज किसी भी नए काम की शुरुआत ना करें. आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने का योग हैं.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 04 june 2023)
आज आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अधिक प्रगाढ़ होंगे. उनके साथ रोमांस के पल गुजारेंगे. पारिवारिक या सामाजिक प्रसंगों में जाना होगा. प्रवास की संभावना है. आप मौज-मस्ती में समय व्यतीत कर सकेंगे. आपको शारीरिक मानसिक खुशियों का अनुभव होगा. समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकेंगे. भागीदारी से लाभ होगा. आर्थिक लाभ होगा. विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 04 june 2023)
अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा समय है. आपके परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण होगा. अपने काम में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे. लोगों के साथ संपर्क के दौरान स्वभाव को शांत रखना आवश्यक है. वाणी पर संयम रखें, नहीं तो विवाद की संभावना बनी रहेगी. आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विरोधियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी. नौकरी करने वाले लोग लाभ प्राप्त कर सकेंगे.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 01:10 IST








