World Cycle Day : पर्यावरण संरक्षण के लिए निकली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया ये खास संदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज. विश्व साइकिल दिवस पर प्रयागराज के सुभाष चौराहे से भव्य साइकिल रैली निकाली गई. जहां चारों ओर साइकिल पर सवार युवा बच्चे और वृद्धजन नजर आए खास बात यह है कि रैली में उपस्थित सभी जन स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक नारे भी लगाए.

बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहनकर बेहद उत्साहित थे. मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. इस रैली का उद्देश्य पर्यावरण को बचाना और साइकिल चला कर अपने स्वास्थ्य के प्रति लोगों को सचेत करना रहा.

मुख्य मार्गों पर किया भ्रमण
रैली का आयोजन क्रीड़ा भारती के तत्वाधान में हुआ. इस रैली में रोटरी क्लब के सदस्य जिसमें मुख्य रुप से डॉक्टर शरद जैन, रितेश सिंह, प्रमोद बंसल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष लालू मित्तल, संगठन मंत्री रमन गुप्ता, अमित सिंह पार्षद सिविल लाइंस ,सरदार बेदी सहित व्यापारी , विद्यार्थी आदि नागरिक शामिल रहे. इस क्रम में साइकिल चलाने और पर्यावरण की रक्षा करने का स्लोगन संदेश देते हुए नगर मुख्य मार्गों का भ्रमण किया.

इसलिए मानते हैं साइकल दिवस
पूरे विश्व में 2018 से 3 जून यानी आज साइकिल दिवस के रुप में मनाया जाता है इस दिन लोगों को स्वास्थ्य के महत्व और पर्यावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है. तेजी से बदलते इस दुनिया में साइकिल के विशेष महत्व को जन-जन तक समझाने का सार्थक प्रयास भी किया जाता है. इसे नियमित तौर पर चलाने से शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है. यह लोगों में स्फूर्ति का संचार करता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 23:08 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें