गोविंद कुमार/गोपालगंज. गंडक नदी में दोस्तों के साथ स्नान करने के दौरान एक छात्र डूब गया. घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के जगिरी टोला पंचायत के मलाही गांव की है. लापता छात्र की पहचान हजियापुर रोड निवासी विपूल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है. हादसा के बाद विपूल के तीनों दोस्त फरार हो गए. वहीं, सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से लापता छात्र की खोजबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि विपुल तीन दोस्तों के साथ बाइक से निकला था. घरवालों को बताया कि क्रिकेट खेलने जा रहा है. इसके बाद वह गंडक नदी में स्नान करने के लिए मलाही टोला पहुंच गया. चारों युवक गंडक नदी के किनारे बाइक खड़ी कर नहाने लगे. नदी में नहाने के दौरान विपूल गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद लापता हो गया.
दो बहनों का इकलौता भाई है विपुल
परिजनों ने बताया कि विपुल दो बहनों के बीच इकलौता भाई है. उसके पिता विदेश में हैं. परिवार मूल रूप से सिवान के बड़हरिया का रहने वाला है. बच्चों की पढ़ाई के लिए विपुल की मां हजियापुर रोड में वार्ड 11 में 12 सालों से रह रही है. लापता बेटे की खोजबीन के लिए परिजनों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई है. वहीं, मौके पर जादोपुर के थानाध्यक्ष विक्रम कुमार के साथ पुलिस टीम कैंप कर रही है. विपूल जेनेक्स एकेडमी में अंडर-19 का छात्र रहने के साथ तेज गेंदबाज भी है. परिजनों की मानें तो क्रिकेट खेलने की बात कहकर विपुल घर से निकाला था.
आपके शहर से (गोपालगंज)

Sports Quota benefits: स्पोर्ट्स कोटा क्या होता है, इससे कहां और किसे मिलता है लाभ

Saharsa News : इंटर का लेना हो मार्कशीट तो आना होगा यहां, देखें किस तारीख को आएगा आपके स्कूल-कॉलेज का नंबर

OMG! पानी से निकलकर चुपके से खेत में आ गया मगरमच्छ, किसान के इस भयानक रूप को देख दुम दबाकर भगा

‘छोटा भीम’ का ढोलकपुर भी कम है इस गांव की खूबसूरती के सामने, बगीचों में झूला लगाकर आराम फरमाते हैं लोग

लॉकडाउन में खोली सैनेटरी पैड बनाने की कंपनी, महिलाओं को दिया रोजगार, अब इतने करोड़ का है टर्नओवर

Bihar Teacher Vacancy : लखीसराय में 1813 पदों पर होगी शिक्षकों की बहाली, यह देखें पूरी लिस्ट

Agriculture News : आम की खेती कर सालाना 5 लाख तक कमाते हैं यह शिक्षक, हर साल इनके बाग में होता है फलन

गया के लिए वरदान साबित होगी सीधी बुआई विधि, किसान को 6 हजार रुपये प्रति एकड़ और 30% पानी की होगी बचत

गोल्ड स्मगलिंग के बड़े रैकेट का खुलासा, सवा करोड़ के सोना के साथ पकड़े गए दो तस्कर

खेल के झगड़े में खून, बहन की शादी के चंद घंटे पहले भाई की हत्या, डोली से पहले उठी अर्थी
भाजपा नेत्री ने की एनडीआरएफ बुलाने की मांग
परिजनों ने बताया कि गंडक नदी में लापता छात्र विपूल बाहर रहकर पढ़ाई करता था. उसके पिता विदेश में काम करते हैं. हादसा होने से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम में ग्रीष्मावकाश की छुट्टी में वह घर आया था. शनिवार की सुबह क्रिकेट खेलने के लिए बताकर घर से दोस्तों के साथ निकला और नदी में लापता हो गया. हादसे की सूचना पाकर भाजपा नेत्री सुनीता सिंह कश्यप ने पीड़ित परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच गईं. उन्होंने एसडीआरएफ को मौके पर नहीं देख नाराजगी जताई और प्रशासन से लापता छात्र की तलाश के लिए एसडीआरएफ या एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की.
.
Tags: Bihar crime news, Bihar News, Gopalganj news
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 22:30 IST








