Summer Trip: लखनऊ से नेपाल की करनी है सैर…तो IRCTC का ये पैकेज है खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. अगर आप इस साल गर्मी की छुट्टियों में कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो IRCTC का यह टूर पैकेज आपके लिए खास हो सकता है. इसमें लखनऊ से नेपाल का एयर टूर पैकेज है. IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यह यात्रा 23 से 28 जून तक होगी. 6 दिन और 5 रात के इस टूर में यात्रियों को फ्लाइट के जरिए लखनऊ से काठमांडू (वाया दिल्ली) और ले जाया जाएगा. वापसी की सुविधा भी IRCTC उपलब्ध कराएगा.

इस पैकेज के तहत काठमांडू में पशुपतिनाथ मन्दिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, पोखरा में मनोकामना मन्दिर, विन्ध्यवासिनी मन्दिर और गुप्तेश्वर महादेव गुफा के दर्शन कराए जाएंगे. हिमालय की पहाड़ियों में सूर्यदेव का दर्शन विशेष आकर्षण होगा. इस हवाई यात्रा पैकेज में जाने और आने की हवाई यात्रा, तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था और भारतीय खाने की व्यवस्था (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) शामिल है. इस पैकेज में सीमित स्थान ही उपलब्ध हैं. बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी.

यात्रा के लिए इतना करना पड़ेगा भुगतान
– तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 39,900 रुपये प्रति व्यक्ति है.
– दो लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज 39,900 रुपये रूपए प्रति व्यक्ति है.
– एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य 48,300 रुपये प्रति व्यक्ति है.
– पैकेज में प्रति बच्चे पर 29,500 रुपये (बेड सहित) और 26,900 रुपये (बिना बेड के) देना होगा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

ऐसे करें संपर्क
यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ और कानपुर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है. अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए यहां दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
लखनऊ- 8287930911/8287930906
कानपुर-8287930930, 8287930927

Tags: Irctc, Lucknow news, Travel 18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें