घर से अचानक गायब हो गई नाबालिग लड़की, 24 घंटों में पुलिस ने किया बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रामकुमार नायक/कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले अंतर्गत फरसगांव थाना में नाबालिग के अपहरण का मामला बीते 1 जून को सामने आया था. प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की का किसी ने अपहरण कर लिया है, जिस पर फरसगांव पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी.

कोंडागांव के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक येद्दूल्ली अक्षय कुमार के द्वारा ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत नाबालिग लड़की को ढूंढने के लिए टीम गठित की गई, जिसके बाद 2 जून को कोंडागांव क्षेत्र के ग्राम चमई निवासी सरवन कुमार शोरी के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है.

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि थाना फरसगांव में एक बालिका के संबंध में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें 24 घंटे के भीतर ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को बरामद कर लिया गया है. साथ ही आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में दुष्कर्म समेत पॉस्को एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है. बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने उपरांत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. आरोपी को अभी न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Tags: Chhattisgarh news, Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें