
मुंबई. हॉलीवुड के सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सजग रहते हैं. लियोनार्डो की बर्थडे पार्टी हो या फिर उनके घर दोस्तों का मिलना-जुलना, दोनों ही मौकों पर मेहमानों को फोटो खींचने तक की मनाही रहती है. बीते दिनों लियोनार्डो ने अपने जन्मदिन पर मेहमानों को तो बुलाया था लेकिन उन्हें सेरेमनी की फोटो खींचने की इजाजत नहीं दी थी. इतनी सावधानी रखने के बाद भी लियोनार्डो के फैन्स उनकी निजी जिंदगी की जानकारी जुटा ही लेते हैं.
अब ऑस्कर विजेता एक्टर लियोनार्डो इन दिनों अपनी नई गर्लफ्रेंड को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. खबर ये है कि लियोनार्डो भारतीय मूल की ब्रटिश मॉडल नीलम गिल को डेट कर रहे हैं. हाल ही में लियोनार्डो अपनी मां के साथ नीलम से मिलने एक रेस्टोरेंट पहुंचे थे. यहां से दोनों को एक साथ बाहर निकलते देखा गया. जिसके बाद फैन्स ने दोनों के अफेयर का अंदाजा लगाया है. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब दोनों साथ में नजर आए हों.
View this post on Instagram
A post shared by NEELAM KAUR GILL (@neelamkg)
इससे पहले लियोनार्डो और नीलम गिल को एक साथ कान्स फेस्टिवल में भी देखा गया था. कान्स फेस्टिवल में दोनों ने एक साथ एंट्री मारी थी. यहां लियोनार्डो की फिल्म भी नॉमिनेट की गई थी. इसी क्रम में लियोनार्डो अपनी कथित गर्लफ्रेंड नीलम गिल के साथ नजर आए थे. इसके बाद हाल ही में लियोनार्डो अपनी मां के साथ लंदन के चिल्ट्रन फायर हाउस में डिनर करने पहुंचे थे. हॉलीवुड की एक न्यूज संस्था ‘पेज सिक्स’ के मुताबिक ‘लियोनार्डो दूसरी बार नीलम के साथ पब्लिक प्लेस पर नजर आए थे. इससे पहले लियोनार्डो और नीलम के बीच कान्स फेस्टिवल में भी अच्छी जुगलबंदी देखने को मिली थी.’
View this post on Instagram
A post shared by NEELAM KAUR GILL (@neelamkg)
कौन हैं नीलम गिल?
लियोनार्डो की कथित गर्लफ्रेंड नीलम गिल मूल रूप से भारतीय मूल की एक ब्रटिश मॉडल हैं. 27 अप्रैल 1995 को इंग्लैंड के कॉवेंट्री शहर में जन्मी नीलम की एक बहन भी हैं जिनका नाम जासमीन है. नीलम के माता-पिता भारतीय मूल के पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. नीलम बचपन से मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में सक्रिय हैं. महज 14 साल की उम्र में नीलम ने ब्रिटिश हैरिटेज ब्रांड बर्बरी में मॉडलिंग की थी. नीलम पहली ऐसी मॉडल थीं जिसे ब्रिटिश नहीं होने के बाद भी ये करने का मौका मिला था. इसके बाद नीलम लगातार मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. नीलम को भारत से भी खास लगाव है.
लियोनार्डो से उम्र में 25 साल छोटी हैं नीलम गिल
लियोनार्डो और नीलम गिल दोनों ही ग्लैमर की दुनिया में काम करते हैं. लेकिन दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है. नीलम गिल महज 28 साल की हैं. वहीं लियोनार्डो डिकैप्रियो की उम्र 53 साल से भी ऊपर हो चुकी है. ऐसे में दोनों के बीच 25 साल से भी ज्यादा का फासला है. हालांकि रिलेशनशिप को लेकर दोनों स्टार्स ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है.








