Thailand Open: पहला गेम जीतने के बावजूद हारे लक्ष्य सेन, लोकल खिलाड़ी ने फाइनल में पहुंचने से रोका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

लक्ष्य सेन इस साल पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे
लोकल खिलाड़ी ने लक्ष्य को फाइनल में पहुंचने से रोका

बैंकॉक. थाईलैंड ओपन बैडमिंटन (Thailand Open Badminton) में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई जब लक्ष्य सेन (Lakshaya Sen) पुरुष एकल सेमीफाइनल में शनिवार को थाईलैंड के दूसरी वरीयता प्राप्त कुंलावुत विदितसर्न से हारकर बाहर हो गए. अलमोड़ा के 21 वर्ष के सेन ने पहले गेम में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उस लय को कायम नहीं रख सके और 21-13, 17 -21,13-21 से हार गए.

कुंलावुत का सामना अब हांगकांग के आठवीं वरीयता प्राप्त चियुक यिउ ली और फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. लक्ष्य इस सत्र में पहले सेमीफाइनल में पहुंचे थे. इससे पहले इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए थे. इस साल औसत प्रदर्शन के कारण उनकी रैंकिंग छह से गिरकर 23 हो गई.

Asia Cup: भारत चाैथी बार चैंपियन, पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल में हराया, अब मिलेगा लाखों का इनाम

दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला गेम बराबरी का रहा लेकिन लक्ष्य ने ब्रेक के समय 11-6 की बढ़त बना ली. ब्रेक के बाद थाई खिलाड़ी ने लगातार चार अंक बनाये और अंतर 11-10 का कर दिया. लक्ष्य ने सही समय पर शानदार खेल दिखाया और पहला गेम आसानी से जीत लिया. सरे गेम में उन्होंने काफी संघर्ष किया और दस अंक तक मुकाबला बराबरी का रहा.

इसके बाद कुंलावुत ने क्रॉसकोर्ट पर स्मैश लगाकर 12-10 से बढ़त बना ली. लक्ष्य ने वापसी की कोशिश की लेकिन फिर कुंलावुत ने लगातार चार अंक लेकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक खींचा. निर्णायक गेम में शुरू ही से थाई खिलाड़ी ने दबाव बना लिया जिससे लक्ष्य उबर नहीं सके.

Tags: Badminton, Lakshya Sen

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें