WhatsApp के डिलीट मैसेज को पढ़ सकेंगे अब आप, बस करना होगा राइट-लेफ्ट टैब क्लिक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

Whatsapp के डिलीट मैसेज पढ़ने का तरीका
सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें.
Whatsapp में डिलीट किए हुए मैसेज होंगे.

नई दिल्ली. एंड्रॉयड हो या आईफोन सभी में वॉट्सऐप मिल ही जाएगा. कई बार ऐसा भी होता है कि, आप मैसेज पढ़े. उससे पहले ही मैसेज भेजने वाला उसे डिलीट कर दें. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यहां हम आपको WhatsApp पर डिलीट किए हुए अन रीढ़ मैसेज को पढ़ने के बारे में आसान स्टेप्स बता रहे हैं.

WhatsApp के छुपे हुए फीचर्स
वॉट्सऐप समय-समय पर जरूरत के हिसाब से अपडेट रोल आउट करता रहा है. इन अपडेट में वॉट्सऐप में कई नए फीचर्स जुड़ते हैं. यहां हम आपको एक ऐसे ही फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको डिलीट ऑल किए हुए मैसेज आसानी से पढ़ने के लिए मिल जाएंगे. इसके लिए आपको केवल राइट-लेफ्ट करते हुए बस कुछ टैब क्लिक करने होंगे.

यह भी पढ़ें : Xiaomi ने चार Smartphone की कीमत 20 हजार रुपये तक की कम, महंगे-महंगे फोन इसमें शामिल

Whatsapp के डिलीट मैसेज पढ़ने का तरीका

– सबसे पहले स्मार्टफोन की सेटिंग्स ऑप्शन पर क्लिक करें.
– यहां नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें.
– इसके बाद आपको एडवांस सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा, इस पर आपको क्लिक करना है.
– ये प्रोसेस पूरा करने के बाद एक नया पेज आएगा, जिसमें आपको नोटिफिकेशन हिस्ट्री मिलेगी. इस पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें : Laptop के ट्रैकपैड में आ गई दिक्कत! तो ये 5 तरीके करेंगे आपका समाधान

 – इसके बाद नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑन होनी चाहिए. अगर ये पहले से ऑन है तो स्क्रॉल करके Whatsapp वाले ऑप्शन को क्लिक करें और आपके सामने Whatsapp में डिलीट किए हुए मैसेज होंगे.

आपको बता दें वॉट्सऐप पर आपको ऐसी ही कई दूसरे मजेदार फीचर भी मिल जाएंगे. जिनके यूज से आप स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट बन जाएंगे.

Tags: Whatsapp, WhatsApp Account, WhatsApp Features, Whatsapp status

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें