
जितेंद्र झा/लखीसराय :अगर आप भी बिहार में बीपीएससी वाला टीचर टीचर बनना चाहते हैं तो कमर कस लिजिए. बीपीएससी के द्वारा टीचर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है. इस विज्ञापन के अनुसार शिक्षा विभाग ने लखीसराय जिला से 1813 पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. ऑनलाइन आवेदन भरने की शुरूआत 15 जून से हो रही है, तो वहीं अंतिम तिथि 12 जुलाई रखी गई है.
डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि लखीसराय जिले में पहली से पांचवी कक्षा तक के लिए एक 763 एवं उर्दू शिक्षा के लिए 120 पद पर शिक्षकों की बहाली होगी. 8वीं से नवमी कक्षा में 9 विषयों के लिए 254 एवं 11वीं से 12वीं कक्षा के लिए विषय वार 676 शिक्षकों की बहाली होनी है.
प्रारंभिक स्कूलों में 763 और उर्दू शिक्षक के 120 पदों पर होगी बहाली
डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक वर्ग के लिए 763 एवं उर्दू शिक्षक के लिए 120 पदों पर बहाली होगी. शिक्षकों की बहाली के लिए कोटि बार रिक्तियां निकाली गई है. जिसमें सामान्य वर्ग में 153, सामान्य वर्ग महिला में 153, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 38, आर्थिक रूप से कमजोर महिला में 38, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 68, अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला में 69, पिछड़ा वर्ग में 45, पिछड़ा वर्ग महिला में 46, अनुसूचित जाति में 61, अनुसूचित जाति महिला में 61, अनुसूचित जनजाति में 04, अनुसूचित जनजाति महिला में 04, डब्ल्यूबीसी में 23, दिव्यांग कोटि में 31, स्वंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए 15 पद शामिल है.
8वीं से 9 वीं कक्षा के लिए 254 पद पर शिक्षकों की होगी बहाली
डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि माध्यमिक स्कूल में आठवीं 10वीं कक्षा के लिए 254 शिक्षकों की बहाली होगी. शिक्षकों की बहाली 9 विषयों के लिए की जाएगी. जिसमें हिंदी में 41,अंग्रेजी में 41, विज्ञान में 4, गणित में 4, सामाजिक अध्यन में 41, फारसी में 05, अरबी में 03, उर्दू में 10 और संस्कृत में 31 पद शामिल है.
11वीं से 12वीं कक्षा तक ले लिए 676 शिक्षकों की होगी बहाली
डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि 11वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए 676 शिक्षकों की बहाली की जानी है. इसमें विषय बारिश किया निकाली गई है. जिसमें वनस्पति विज्ञान में 31, जंतु विज्ञान में 31, रसायन शास्त्र में 56, गणित में 31, भौतिकी में 31, हिंदी में 35, अर्थशास्त्र में 12, भूगोल में 12, इतिहास में 63, गृहविज्ञान में 15, संगीत में 24, दर्शनशास्त्र में 02, नागरिक शास्त्र में 63, मनोविज्ञान में 22, समाजशास्त्र में 17, अकाउंटेंसी में 07, व्यवसायिक अध्यन में 16, उद्यमशीलता में 06, अरबी में 02, कंप्यूटर विज्ञान में 103, अंग्रेजी में 41, फारसी में 04, संस्कृत में 12 एवं उर्दू में 20 पद शामिल है.
.
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 19:27 IST








