नवाजुद्दीन के बाद, फिल्म एडिटर ने ‘द केरल…’ पर दिया रिएक्शन, बोलीं-फिल्म के फैक्ट्स गलत हैं, गर्व है कि..

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नई दिल्ली. सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरला स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते बाद भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज से पहले से ही विवादों में घिरी ये फिल्म अभी भी विवादों में उलझी हुई है. पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप और कमल हासन ने इस फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर की थी. अब इस फिल्म पर फिल्म एडिटर बीना पॉल (Bina Paul) ने रिएक्शन दिया है उन्होंने फिल्म को तथ्यहीन और फर्जी बताया है.

‘द केरल स्टोरी’ 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से अब तक हिंदी सिनेमा की कई नामचीन हस्तियां इस फिल्म पर अपना रिएक्शन दे चुकी हैं. किसी ने इस प्रोपेगेंडा बताया तो किसी ने कहा कि ये देश को बांटने वाली फिल्म हैं. सोशल मीडिया पर तो इस फिल्म को लेकर जुबानी जंग सी छिड़ गई थी. ये फिल्म कमाई के मामले में काफी आगे निकल चुकी हैं. कुछ राज्यों में द केरल स्टोरी पर बैन लगा दिया गया था. अब फिल्म एडिटर बीना पॉल ने इस फिल्म को लेकर बयान दिया है साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि उन्हें गर्व है कि केरल के लोगों ने ये फिल्म नहीं देखी है.

राजेश खट्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, 4 साल के युवान और शाहिद को लेकर कही बड़ी बात, यकीन नहीं कर पाएंगे आप

फिल्म के कलेक्शन पर बोलीं बीना पॉल
‘द केरला स्टोरी’ पर अपनी बात रखते हुए बीना पॉल ने कहा कि, ‘मैं ये सोचकर ही हैरान हूं कि इस फिल्म ने कैसे इतनी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली. इसने अच्छी-खासी कमाई भी कर ली है. अगर किसी ने इसके बारे में बात नहीं की होती तो ये फिल्म कभी नहीं चलती. उन्होंने कहा कि, आज ऐसा वक्त आ गया है कि कितना भी झूठ फैलाओ इसकी कोई फर्क नहीं पड़ रहा. ऐसे माहौल में कोई भी प्रोपगेंडा वाली फिल्में बनाकर वाहवाही लूट सकता है. ऐसा करने वालों को पूरी सुरक्षा मिल रही है. गलत फैक्ट्स पेश करने के बाद डायरेक्टर को ट्रेलर भी बदलना पड़ा लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ा. “

गलत फैक्ट्स दर्शाती है फिल्म
बीना पॉल अपनी बात रखते हुए ये भी कहा कि उन्हें बहुत बुरा लग रहा है कि गलत फैक्ट्स दिखाने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन कर लिया है. उन्होंने फिल्म नहीं देखी है लेकिन सुना है कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है और फिल्म का कोई सिनेमाई मूल्य नहीं है.” हालांकि, बीना का कहना है कि उन्हें केरल के लोगों पर गर्व हैं कि उन्होंने इस फिल्म को सिरे से नकार दिया था.

बता दें कि बीना पॉल से पहले भी केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, नवाजुद्दीन सिद्दीकीस, अनुराग कश्यप, कमल हासन और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ पर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं. ज्यादातर लोगों ने इसे प्रोपगेंडा फिल्म ही बताया था.

Tags: Adah Sharma, Entertainment news., Nawazuddin siddiqui

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें