कार का AC है ऑन, लेकिन खुले रह गए शीशे तो क्या होगा? माइलेज होगी कम या इंजन होगा खराब? आज जान लें सच्चाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गर्मियों में कार के एसी का ज्यादा इस्तेमाल होता है.
ऐसे में जरूरी है कि आप उसे ठीक तरह से चलाना सीखें.
एसी कार के माइलेज और इंजन पर असर डालता है.

How To Run Car AC: गर्मियों के मौसम में बिना एसी चलाए कार में सफर करना मुश्किल हो जाता है. एसी बेहतर कूलिंग दे इसके लिए जरूरी है कि हम उसे मेन्टेन रखें और अच्छी तरह चलाएं. ऐसे में एसी के देखभाल के लिए उससे जुड़ी जानकारी रखना हर कार मालिक के लिए जरूरी है. कई लोग कार का एसी अच्छी तरह मेन्टेन रखते हैं उसके बाद भी अच्छी कूलिंग नहीं मिलती. एसी का उपयोग करने में छोटी-छोटी गलतियां इसकी वजह बनती हैं.

आपने कई बार सुना होगा कि कार का एसी चलाते समय खिड़कियों को बंद रखना चाहिए. इससे कार की ठंडी हवा अंदर रहती है. लेकिन क्या वाकई में खिड़कियों को खुला रखकर एसी चलाने से कार को कोई नुकसान होता है? चलिए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: Tata ने रच दिया इतिहास! ऐसी गाड़ी आजतक किसी ने न बनाई और न ही सोची, कीमत सिर्फ 7.5 लाख से शुरू

1. नहीं होगी अच्छी कूलिंग
अगर आप कार में एसी का इस्तेमाल करते समय खिड़कियों को खुला छोड़ देते हैं तो इससे आपको कूलिंग नहीं मिलेगी. ऐसा करने से एसी तो चलता रहेगा लेकिन केबिन न के बराबर ठंडा होगा. एसी से कार तब ठंडी होती है जब खिड़कियां अच्छी तरह लगी हुई हों. अगर खिड़कियों के शीशे ठीक से बंद नहीं होते हैं, तो जितनी देर भी एसी चला लें कूलिंग नहीं मिलेगी.

2. मिलेगी कम माइलेज
अगर खिड़कियां खुली रहेंगी तो एसी लगातार चलता रहेगा. ऐसे में कंप्रेसर के ऑन रहने से अधिक ईंधन की अधिक खपत होगी. इससे आपको कार के माइलेज में भारी गिरावट देखने को मिलेगी. अगर खिड़कियां खुली रहेंगी तो कार का ऑटोमैटिक एसी सिस्टम भी अच्छी तरह काम नहीं करेगा. ऐसे में एसी लगातार चलता रहेगा और आपको उसे मैन्युअली बंद करना पड़ेगा.

3. असमान टेम्प्रेचर
खिड़कियों के खुले रहने से एसी की हवा बहार निकलती रहेगी और इसी समय बाहर से गर्म हवा भी अंदर आएगी. ऐसे में एक जैसा टेम्प्रेचर न होने से कार के अंदर बैठे लोगों को कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास होगा. आपको बता दें कि ऐसे टेम्प्रेचर से आपकी तबियत भी बिगड़ सकती है.

Tags: Air Conditioner, Auto News, Cars, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें