दरभंगा में पिछड़े और कमजोर लोगों को मिलेगी मुफ्त कानूनी सहायता, इस डेट को पहुंचे अपने प्रखंड 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार / दरभंगा. जिले में अब प्रखंड वार विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा. अपर जिला न्यायाधीश, सह सचिव जिला सेवा प्राधिकार दरभंगा दीपक कुमार द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और जिला सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जून माह में 4 जून को हनुमाननगर प्रखण्ड के डीलाही पंचायत में और 25 जून को सिनुआरा पंचायत में, 10 जून को केवटी प्रखण्ड के असराहा पंचायत में, 11 जून को हायाघाट प्रखण्ड के मझौलिया पंचायत में और 18 जून को सदर प्रखण्ड के सोनकी पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता की सफलता के लिए पैनल अधिवक्ता और पारा विधिक स्वयंसेवक को प्रतिनियुक्ति कर कार्य टीम गठित की गई है.

4 जून को हनुमाननगर प्रखण्ड के डीलाही पंचायत में होागा अयोजन

4 जून 2023 को हनुमाननगर प्रखण्ड के डीलाही पंचायत में पैनल अधिवक्ता मनोज कुमार मोबाइल नम्बर 6204410675 के साथ पारा विधिक स्वयं सेवक शिव शंकर पासवान द्वारा नालसा योजना – 2010 (कानूनी सेवा प्राधिकरण के माध्यम से आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाएं) के बारे में, कानूनी सहायता और लोक अदालत के बारे में, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार के बारे में, तेजाब हमले के दौरान पीड़ित व्यक्ति का उपचार और बिहार पीड़ित मुआवजा नियमावली 2014 के बारे में, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों से संबंधित कानून के बारे में, भीड़ द्वारा हिंसा और लीचिंग के बारे में 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा.

आपके शहर से (दरभंगा)


10 जून को केवटी प्रखण्ड के असराहा पंचायत में होगा आयोजन

10 जून 2023 को केवटी प्रखण्ड के असराहा पंचायत में पैनल अधिवक्ता अजय कुमार साहू मोबाइल नम्बर – 9006294361 के साथ पारा विधिक स्वयं सेवक राज़ी अहमद द्वारा तेजाब हमले के दौरान पीड़ित व्यक्ति का उपचार योजना, 2016 और बिहार पीड़ित मुआवजा योजना 2014 के बारे में, मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम मध्यस्थता प्रक्रिया और ए.डी.आर तंत्र के बारे में, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम, 2012 के बारे में, गोद लेने का कानून और प्रक्रिया के बारे में, बाल और जे.जे. अधिनियम के बारे में, मध्यस्थता और फ्रंट ऑफिस के बारे में जानकारी दी जाएगी.

जानिए कब होंगे आगे के कार्यक्रम

11 जून 2023 को हायाघाट प्रखण्ड के मझौलिया पंचायत में पैनल अधिवक्ता माधव कुमार मोबाइल नम्बर – 7870163120 के साथ पारा विधिक स्वयं सेवक लक्ष्मी लाभ द्वारा नालसा योजना – 2015 (मानव तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़िता) के बारे में, मौलिक कर्तव्य और पोस्को एक्ट के बारे में, पीसी एण्ड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के बारे में, गोद लेने का कानून और प्रक्रिया के बारे में, भीड़ हिंसा और लॉन्चिंग के बारे, वाणिज्यिक विवाद का संस्था पूर्व समझौता और निबटारा के बारे में 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा.

18 जून 2023 को सदर प्रखंड के सोनकी पंचायत में पैनल अधिवक्ता जवाहर प्रसाद, मोबाइल नम्बर – 9955215353 के साथ पारा विधिक स्वयं सेवक चन्द्र शेखर आनन्द द्वारा तेजाब हमले के दौरान पीड़ित व्यक्ति का उपचार योजना, 2014 और बिहार पीड़ित मुआवजा योजना 2016 के बारे में, मौलिक कर्तव्य और पोस्को एक्ट के बारे में, बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम, 2012 के बारे में, बिहार मोटर वाहन (संशोधन-1) नियमावली, 2021 के बारे में, और 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा.

Tags: Bihar News, Crime In Bihar, Darbhanga new, Latest hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें