David Warner Retirement: डेविड वॉर्नर ने WTC Final से पहले टेस्ट को लेकर किया बड़ा ऐलान, बताया कब-कहां लेंगे संन्यास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

डेविड वॉर्नर पिछले कुछ समय से टेस्ट में रन के लिए संघर्ष कर रहे हैं
वॉर्नर से ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल में बड़ी उम्मीद है

बेकेनहैम (ब्रिटेन). ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले टेस्ट क्रिकेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है. वॉर्नर ने बताया है कि वह कब और कहां अपने टेस्ट करियर को विराम देना चाहते हैं. उन्होंने इसका खुलासा शनिवार को किया. लेफ्ट हैंड बैटर वॉर्नर डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) में भारत के लिए सिरदर्द साबित हो सकते हैं. कंगारू टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में वॉर्नर से तेज शुरुआत दिलाने की उम्मीद करेगी. वॉर्नर ने हाल में आईपीएल के 16वें एडिशन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी जहां वह वन मैन आर्मी की तरह अपनी टीम के लिए आगे डटे रहे.

डेविड वॉर्नर ने जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपने टेस्ट करियर का समापन करना चाहते हैं. भारत के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में लगे वॉर्नर ने प्रैक्टिस सेशन से पहले बातचीत करते हुए उम्मीद जताई कि पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट उनका अंतिम टेस्ट मैच होगा.

 WTC Final के लिए टीम इंडिया क्यों कर रही रंग बिरंगी गेंदों से प्रैक्टिस? वजह आई सामने

21 साल के अफगान क्रिकेटर का धमाल, पलक झपकते ही तोड़ डाला शुभमन गिल का रिकॉर्ड, वनडे में हासिल किया खास मुकाम

वॉर्नर हाल के दिनों में टेस्ट में रन के लिए जूझते रहे हैं
यह धुरंधर ओपनर हालांकि हाल में लंबे प्रारूप में रन बनाने के लिए जूझता रहा है और उनकी टेस्ट टीम में जगह पक्की नहीं है. वॉर्नर ने कहा,‘टीम में बने रहने के लिए आपको रन बनाने होंगे. मैं शुरू से कहता रहूं कि (2024) टी20 विश्व कप शायद मेरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी मैच होगा. अगर मैं यहां रन बनाता हूं और ऑस्ट्रेलिया में भी खेलना जारी रखता हूं तो मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि मैं वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलूंगा. अगर मैं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और एशेज में रन बनाता हूं तथा पाकिस्तान सीरीज के लिए टीम में चुना जाता हूं तो मैं निश्चित तौर पर वहां अपने करियर का अंत करना चाहूंगा.’

ऑस्ट्रेलिया को डब्ल्यूटीसी के बाद इंग्लैंड से सीरीज खेलनी है
ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया इस साल के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा जिसका आखिरी मैच तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा. वॉर्नर ने बिना फर्स्ट क्लास मैच खेले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया है. वह टेस्ट क्रिकेट में ट्रिपल सेंचुरी जड़ चुके हैं. वॉर्नर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख ओपनर में से एक हैं.

Tags: Australia, David warner

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें