IPL खिलाड़ी पर भाभी के साथ रेप का आरोप, टीम को प्लेऑफ में दिलाई थी जगह, पुलिस जांच में जुटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में उतरे खिलाड़ी पर रेप का बड़ा आरोप लगा है. खिलाड़ी और गेंदबाज पर आरोप उसकी भाभी, जो महिला सिपाही भी है, ने लगाया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. खिलाड़ी आईपीएल 2023 में भी उतरा. हालांकि टीम प्लेऑफ से आगे नहीं बढ़ सकी थी. पिछले सीजन के बाद यह खिलाड़ी लंबे समय तक चोटिल भी रहा. प्रयागराज के शिवकुटी थाने में खिलाड़ी और उनके बड़े भाई पर रेप को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. मालूम हो कि गेंदबाज ने एक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को रोमांचक जीत भी दिलाई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोप लगाने वाली महिला वाराणसी की है और अभी प्रयागराज के शिवकुटी थाने में तैनात है. पीड़िता ने बताया कि 2018 में उसकी शादी बौद्ध धर्म रीति रिवाज से वाराणसी में हुई थी. जानकारी के अनुसार, आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और अभी संभल में पुलिस विभाग में तैनात है. आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन यह बात पीड़िता से छुपाई गई. कुछ दिनों के बाद दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.

2019 में किया रेप
पीड़िता का कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई. 2019 में पति उसे मनाकर अपने साथ ले गया. जुलाई 2019 को ससुराल में एक कार्यक्रम के दौरान आईपीएल क्रिकेटर और देवर ने उसके साथ रेप किया. जब इस बात की जानकारी उसने पति को दी तो पीड़िता के साथ मारपीट तक की गई. इतना ही नहीं उसके 3 साल के बेटे व उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया.

WTC Final: भारत को हारे 7 खिलाड़ी कैसे दिलाएंगे जीत? नहीं लगा था एक भी अर्धशतक, गेंदबाजों के सामने घुटने टेके

पिछले दिनों आईपीएल में खेल चुके नेपाल के इंटरनेशनल क्रिकेटर संदीप लमिछाने पर भी रेप का आरोप लगा था. इसके बाद उन्हें महीनों तक जेल में रहना पड़ा. वे अभी जमानत पर बाहर हैं और वर्ल्ड कप क्वालिफायर की तैयारी में जुटे हुए हैं.

Tags: IPL

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें