Raebareli News : अगर आपके भी क्षेत्र में पेयजल की है समस्या तो इन अफसरों को मिलाएं फोन, होगा तुरंत समाधान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ वर्मा/रायबरेली. लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से जहां एक ओर लोग बीमार हो रहे हैं. वहीं शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक पेयजल की भी समस्या होने लगी है. लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है. शहरी क्षेत्र के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को और ग्रामीण अंचल क्षेत्र के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है.

साथ ही जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है. अब शहर से लेकर ग्रामीण अंचल क्षेत्र के लोगों को यदि पेयजल की समस्या होती है तो सीधे कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इसके लिए जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों का मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर दिया है. अब लोग सीधे कंट्रोल रूम में इन 9454417630, 6306206736 नंबरों पर कॉल कर पेयजल की समस्या से अधिकारियों को अवगत करा सकेंगे.

शहर व ग्रामीण अंचल क्षेत्र के लिए नामित हुए नोडल अफसर
जिले के लोगों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला अधिकारी व रायबरेली माला श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम में स्थापित किया. जिसमें शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया. वहीं ग्रामीण अंचल क्षेत्र में लोगों की पेयजल की समस्या का समाधान करने के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी को नोडल अफसर बनाया गया है.

पेयजल की समस्या की शिकायत इन नंबरों पर करें
न्यूज 18 से बात करते हुए जिलाधिकारी रायबरेली माला श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल तक के क्षेत्रों के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि शहर के लिए पर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अफसर बनाया गया है. जिनके मोबाइल नंबर 9454417630 व ग्रामीण अंचल क्षेत्र के लिए जिला पंचायती राज अधिकारी रायबरेली गिरीश चंद्र यादव को नोडल अफसर बनाया गया है. जिनका मोबाइल नंबर 6306206736 है. अब लोग पेयजल को समस्या को इन नंबरों पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्जकरा सकते हैं.

Tags: Raebareli News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें