हाइलाइट्स
गोपालगंज के टॉप-100 कुख्यात अपराधियों की सूची एसटीएफ-डीआइयू को सौंपी गयी.
एसपी ने डीआइयू व एसटीएफ की संयुक्त बैठक, जून तक कार्रवाई पूरा करेगी टीम.
कुर्की के बाद फरार अपराधियों की संपत्ति को नीलाम करने की चल रही है कार्रवाई.
गोपालगंज. गोपालगंज के टॉप-100 कुख्यात अपराधियों में शामिल बदमाश अपराध करने के बाद चाहे कहीं भी छिपे हो, डीआइयू (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) उसे खोज निकालेगी. कुख्यात अपराधियों का ठिकाना पता लगाने के बाद एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) छापेमारी करेगी. एसटीएफ को टॉप-100 कुख्यात अपराधियों की सूची सौंपी जा चुकी है. इनमें कई गिरफ्तार हो चुके हैं और कइयों के घर की कुर्की हो चुकी है.
एसपी स्वर्ण प्रभात ने डीआइयू और एसटीएफ की संयुक्त बैठक कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े आदेश दिये हैं. एसपी ने कहा कि वैसे अपराधी, जिन्होंने बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों में शरण ली है, वहां भी एसटीएफ जायेगी और उन्हें गिरफ्तार कर गोपालगंज लेकर आयेगी. उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों की जगह एकमात्र जेल की सेल है. किसी भी सूरत में टॉप 100 सूची में शामिल कुख्यात अपराधियों को जून महीने तक जेल में होना चाहिए.
आपके शहर से (पटना)

Sugar Free Mango: ये है शुगर फ्री आम, जी भर कर खाएं; लैब में भी हो चुका है टेस्ट

बिहार में होने वाला है बड़ा ‘खेला’! उभरने लगा NDA का पुराना स्वरूप, महागठबंधन और नीतीश की बढ़ी मुश्किल

बिहार के इस यूनिवर्सिटी का बड़ा कारनामा! छात्रों को सामान्य ज्ञान की परीक्षा में दिया इतिहास का प्रश्न पत्र

VIP इलाके में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, कंडोम और 10 मोबाइल फोन बरामद; मास्टरमांइड महिला भी गिरफ्तार

Job Alert: छपरा में युवाओं के पास जॉब पाने का है सुनहरा मौका, 6 जून को लगेगा रोजगार मेला, जाने कैसे करें आवेदन

23 मई को घर से निकले शख्स का मुंगेर के गेस्ट हाउस में मिला शव, पुलिस कर रही कारणों की जांच

DDA Recruitment 2023: नायब तहसीलदार, पटवारी सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू, 34800 है सैलरी

BPSC Teacher Recruitment: बिहार में बनना है सरकारी शिक्षक तो… फॉर्म भरने के पहले इन दस्तावेजों को रखें पास, वर्ना निकल जाएगा मौका

Buxar: शिक्षा विभाग गर्मी की छुट्टी में स्कूली बच्चों के लिए समर कैंप का कर रहा है आयोजन

कितने नंबर लाकर इशिता किशोर बनीं यूपीएससी टॉपर ? सोशल मीडिया पर वायरल हुई मार्कशीट

मातम में बदली खुशियां, हादसे का शिकार हुई बारातियों से भरी स्कार्पियो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
वहीं, फरार वैसे अपराधी, जिनके यहां पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है, उनकी संपत्ति का आकलन कराकर जब्त करने की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है. एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में कुख्यात अपराधी मनीष कुशवाहा समेत कई अपराधियों की संपत्ति कुर्की की गयी है, लेकिन अब भी सरेंडर नहीं किया है. ऐसे में इन अपराधियों की संपत्ति का आकलन कर कोर्ट से अनुमति लेकर नीलाम करने की कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सदर एसडीपीओ प्रांजल, हथुआ एसडीपीओ, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद आदि शामिल थे.
.
Tags: Bihar crime news, Bihar News, Gopalganj news, Gopalganj Police
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 16:49 IST








