04

रवि को एक बार किसी ने कहीं परफॉर्म करते हुए देखा और उन्हें किसी बड़े पब में गाने-बजाने का मौका दिलाने का वादा किया. उन्होंने दिन के सभी काम छोड़े और अपने इंस्ट्रूमेंट के साथ बताई गई जगह पर पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि पब में पुलिस की रेड पड़ी है. वे बताते हैं, ‘मैं बिखर गया था. न नौकरी थी, न रहने के लिए कोई जगह थी. मैं अपनी पिछली नौकरी में भी लौट नहीं सकता था. किसी तरह थाणे रेलवे स्टेशन पहुंचा, तो पता चला कि वहां बम धमाका हुआ था. पुलिस ने मुझे पकड़ लिया, क्योंकि मैं बेतरतीब लग रहा था. उन्होंने बम मिलने की आशंका में मेरा गिटार और तबला तोड़ दिया, लेकिन मेरे किबोर्ड को छोड़ दिया.’ (फोटो साभार: Instagram@ravibasrur)
Author: Up Head Line
Views: 30








