अगर आपको ब्लड की है जरूरत तो डायल करें ये नंबर, 1 घंटे में करा दिया जाएगा उपलब्ध 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज कुमार/बेगूसराय. जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अच्छी खबर है. अब शहर की गर्भवती महिलाओं या फिर अन्य मरीज को खून की जरुरत के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जिले में जयमंगला वाहनी सेवा ट्रस्ट नि:शुल्क ब्लड मुहैया कराने का जिम्मा उठाया है. इसके लिए आपको वाट्सअप नंबर पर मरीज से संबंधित सारी जानकारी देनी होगी. जिसे एसोसिएशन के अध्यक्ष और वालंटियर जांच कर संबंधित रोगी को जिस ग्रुप के ब्लड की आवश्यकता होगी डोनर खुद संपर्क कर ब्लड मुहैया कराएंगे. यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है.

जयमंगला वाहिनी के सदस्य सुमित कुमार ने बताया कि जिन्हें भी ब्लड की जरूरत पड़ेगी, उन्हें सारा डिटेल इस नंबर 9431210456 पर फोन या फिर व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं. जरूतमंद अपना नाम, मरीज का नाम,  ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर की जानकारी देगें. जानकारी प्राप्त करने के एक घंटे के अंदर ब्लड मुहैया करा दिया जाएगा. एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार मनीष ने बताया कि समाजसेवा के उद्देश्य से सोशल मीडिया के जरिए ब्लड डोनेशन सर्विस शुरू की गई है. अक्सर ब्लड नहीं मिलने से मरीजों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई मामले में रक्त की कमी से लोगों को जान तक गंवाना पड़ी है. लिहाजा लोगों की मदद के लिए इसकी शुरुआत की गई है.

जयमंगला वाहिनी में बन चुके हैं 12872 पंजीकृत सदस्य
एक वक्त ऐसा भी आया था कि जयमंगला वाहिनी के संस्थापक को भी ब्लड के लिए भटकना पड़ा था. उन्होंने कई लोगों को ब्लड के लिए भटकते भी देखा था. इसलिए लोगों की मदद के लिए जयमंगला वाहिनी सेवा ट्रस्ट की स्थापना 30 सितम्बर 2018 में की गई. अब तक इस संगठन के माध्यम से 30 हजार से ज्यादा जरूरतमंद लाभान्वित हो चुके हैं. वहीं 12872 पंजीकृत सदस्य भी बन चुके हैं. आपको बता दें कि बेगूसराय में ब्लड की कालाबाजारी भी चरम पर है. सदर अस्पताल स्थित दिनकर ब्लड बैंक से 500 रुपये में ब्लड लेकर निजी अस्पताल के कंपाउंडर ने 20 हजार में बेच दिया था. जिसके बाद इस संगठन ने इसका खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई भी करवाई.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 15:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें