
शिखा श्रेया/रांची. युवाओं के बीच स्ट्रीट फूड में अगर कोई सबसे अधिक लोकप्रिय है तो वह है मोमोज. शायद ही शाम का कोई ऐसा वक्त हो जब किसी गली में युवा या बच्चे मोमोज खाते न दिखें. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आ रहे हैं राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित लोकप्रिय मोमोज शॉप लॉकडाउन हंगर के डिटेल्स. यहां का मोमोज रांची के युवाओं के बीच खासा फेमस है.
शॉप संचालक पूजा बताती है कि मैं बैंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी. लेकिन लॉकडाउन में हमें रांची लौटना पड़ा, फिर शादी हो गई. सोचा क्यों न खुद का बिजनेस शुरू किया जाए. मुझे खाने का बहुत शौक था इसलिए मैंने खाने का ही बिज़नस शुरू किया. साथ ही हमने यह भी देखा कि युवाओं के बीच मोमोज खासा फेमस है. इसलिए हमने मोमोज के तरह-तरह की वैरायटी बनाना शुरू किया. चूंकि यह दुकान लॉकडाउन के समय सोचा था खोलने, इसलिए इसका नाम लॉकडाउन हंगर रखा.
अगर आप मोमोज खाने का शौकीन हैं तो फिर यह आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है. क्योंकि यहां पर आपको मायो मोमो, फ्राइड मोमो, वेज मोमो, नॉनवेज मोमो, सुपर क्रिस्पी मोमो व मोमोज चिल्ली जैसी वैरायटी मिलेंगी. यहां का क्रिस्पी मोमोज पूरे रांची में फेमस बताया जाता है. पूजा बताती हैं कि मोमोज बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होता है. जैसे अक्सर लोग अधिक पत्ता गोभी डालकर स्टफिंग करते हैं. लेकिन हमारे मोमो में आपको हर एक तरह की सब्जी अच्छी कॉन्टिटी में मिलेगी और सब फ्रेश.
उन्होंने बताया यहां का क्रिस्पी मोमो पूरी रांची में फेमस है. क्योंकि यह काफी ज्यादा क्रिस्प और मुंह में जाते ही घुल जानेवाली है. हमारे मोमोज में सॉफ्टनेस अधिक होता है और सबसे जरूरी चीज साफ-सफाई और हाइजीन. तभी खाने में स्वाद आता है. हम मोमो के साइज का भी ख्याल रखते हैं व मोमो के साथ तीन तरह की चटनी देते हैं, जिसमें मायो, वाइट सॉस और लाल मिर्च चटनी.
पूजा बताती हैं कि यहां हर दिन 300 प्लेट से अधिक मोमो की बिक्री हो जाती है. अधिक डिमांड क्रिस्पी मोमो की है. इसके अलावा हम यहां नूडल्स और पनीर चिल्ली जैसे आइटम भी रखते हैं. पर डिमांड अधिक मोमो की ही रहती है. यहां 40-70 रुपए के बीच आपको हर तरह के मोमो मिल जाएंगे. यहां मोमो खरीदने आईं सोनाली कहती हैं कि हम यहां हर शाम मोमो खाने आते हैं. खासकर यहां का क्रिस्पी मोमो वाकई में बहुत ही टेस्टी होता है और यहां की चटनी भी. साथ ही दाम भी वाजिब है.
अगर आप भी यहां का मोमो टेस्ट करना चाहते हैं तो आ जाइए मेडिका हॉस्पिटल के थोड़ा पीछे लॉकडाउन हंगर शॉप में. यह दुकान दोपहर के 12:00 से रात के 11:00 बजे तक खुली रहती है. आप इस नंबर पर भी 8825218405 संपर्क कर सकते हैं या चाहें तो इस गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 13:36 IST








