दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जहां इंसान नहीं रहते. इन जगहों पर या तो मौसम रहने के अनुकूल नहीं होते या किसी तरह की परेशानी होती है. लेकिन ऐसे भी कुछ जगह मौजूद हैं, जिनके बारे में आजतक लोगों को पता ही नहीं है. इनमें से एक जगह अमेरिका में मिली. इस घोस्ट टाउन को अमेरिका के इलेनॉइस में ढूंढा गया. यहां घर तो मौजूद हैं लेकिन उन घरों में रहने वाले का कोई निशान नहीं है. ये जगह एक्सिस्ट भी करती है, इसके बारे में जगह के नजदीक रहने वालों को भी जानकारी नहीं थी.
अर्बन एक्सप्लोरर और यूट्यूबर काइज़र गलिक ने इस जगह को ढूंढ निकाला. इस घोस्ट टाउन के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी. ये जगह घने जंगलों में छिपा हुआ था. किसी ने भी इस जगह के बारे में सुना भी नहीं था. अचानक पेड़ों की कटाई के बाद ये जगह लोगों के सामने आई. लोकल लोग भी इस गांव के बारे में नहीं जानते थे. ये पूरा गांव बाइस एकड़ जमीन में फैला हुआ था. इस घोस्ट टाउन पर काइज़र की नजर तब पड़ी जब वो उस जगह से सटे जंगल से गुजर रहा था.
पेड़ों के पीछे था छिपा
ये गांव कई सालों से मौजूद था लेकिन इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी. यहां कई घर मौजूद थे. लेकिन इतने सालों में कोई इसके बारे में जान नहीं पाया था. हाल ही में इस गांव से सटे जगह के डेवलपमेंट के लिए पेड़ों की कटाई की गई. इसके बाद ये गांव और यहां के घर लोगों की नजरों के सामने आए. जब अर्बन एक्सप्लोरर काइज़र ने पेड़ों के पीछे घर जैसा कुछ देखा, तो जंगल से होते हुए यहां पहुंचा. आसपास घूमने के बाद उसके तो होश ही उड़ गए. यहां घर, खेत, पुराने ट्रेक्टर सब मौजूद थे. लेकिन गांव पूरा सुनसान था. यहां एक भी इंसान नहीं था.
ढूंढे से भी नहीं मिला एक भी इंसान
ढूंढे नहीं मिला कोई
काइज़र के यूट्यूब पर हजारों फॉलोवर्स हैं. वो ऐसी जगहों की खोज करता है जो लोगों की नजर से दूर होते हैं. इसी में ये गांव भी शामिल है. काइज़र ने इस जगह के बारे में बताया कि शायद इसे हाईवे बनाने या किसी आपर्टमेंट के कंस्ट्रक्शन को लेकर खाली करवाया गया था. उसने आसपास रहने वालों से इस जगह की पूछताछ की. लेकिन किसी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अगर पेड़ों की कटाई नहीं होती तो शायद अभी तक इस जगह के बारे में पता नहीं चल पाता. यहां करीब सात घर और चार छोटे मकान मिले. साथ में कई खेती से जुड़ी चीजें भी मिली. नहीं मिला तो बस कोई इंसान.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 13:38 IST








