WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई टीम में बवाल, वॉर्नर ने कहा- मैच के दौरान मैं वकीलों से बात कर रहा, यह समझ से परे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी में लगे हुए हैं. फाइनल मुकाबला 7 जून से इंग्लैंड में होना है. इस बीच कंगारू टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने अपने ही बोर्ड पर जमकर भड़ास निकाली है. उन्हाेंने बॉल टेम्परिंग के कारण कप्तानी पर आजीवन बैन लगाए जाने के खिलाफ अपील की थी, इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 3 सदस्यीय पैनल बनाया. वॉर्नर ने मांग की थी कि सुनवाई बंद कमरे में हो, लेकिन उनकी मांग कोे ठुकरा दिया गया. इसके बाद उन्होंने अपनी अपील वापस ले ली थी. दूसरी ओर स्टीव स्मिथ बैन के बाद फिर से कप्तानी करने के लिए पात्र हो चुके हैं.

डेविड वॉर्नर ने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बातचीत में कहा, मैं इस मामले को जल्द से जल्द खत्म करना चाहता था. लेकिन बोर्ड इसे लंबा खींचता जा रहा है, कोई इसकी जिम्मेदारी तक लेने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं इस मामले के कारण खेल पर ध्यान नहीं लगा पा रहा. मैच के दौरान लगातार मेरे पास वकीलों के फोन कॉल आते रहे. मेरे लिए यह अपमानजनक तो रहा ही साथ ही इससे मुझे निराशा भी हुई.

पैनल का इरादा- मुझे अपमानित करने का था
डेविड वॉर्नर ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पैनल का इरादा मुझे अपमानित करने का था. मैंने पैनल से बंद कमरे में सुनवाई की मांग की थी, लेकिन वह इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करना चाहते थे, जो सही नहीं है. मालूम हो कि वॉर्नर को आईपीएल 2023 के दौरान ऋषभ पंत के नहीं रहने पर दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था. वॉर्नर ने तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम का खेल काफी खराब रहा. टीम 14 में सिर्फ 5 ही मै जीत सकी थी और प्वाइंट टेबल में 9वें नंबर पर रही.

WTC Final: भारत को हारे 7 खिलाड़ी कैसे दिलाएंगे जीत? नहीं लगा था एक भी अर्धशतक, गेंदबाजों के सामने घुटने टेके

ये है पूरा मामला
मामला साल 2018 का है. ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी. दौरे पर सैंड पेपर से बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आया. इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया था. वहीं कैमरन बेनक्राफ्ट को 9 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था. पिछले दिनों ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय दौरे पर आई थी. 4 मैचों की सीरीज के अंतिम 2 मैच में नियमित कप्तान पैट कमिंस के नहीं रहने पर स्टीव स्मिथ ने ही टीम की कमान संभाली थी.

Tags: Australia, David warner, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें