MP News: बढ़ते तापमान में बिजली कटौती से जनता बेहाल, ठप हो जाती है पानी की सप्लाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद शर्मा/भिण्ड. भिण्ड के मिहोना नगर बिजली कटौती को लेकर परेशान हैं.  बिजली न होने से लोगों को पानी भी नहीं मिल पा रहा है गर्मी से लोग बेहाल हैं. बिजली विभाग द्वारा मनमानेढंग सेअघोषित बिजली कटौती से लोगों में अब आक्रोश बढ़रहा है.

पिछले एक महीने से बिजली विभाग के मनमाने रवैये के चलते व्यापारी व आम लोग परेशान हैं. इस समस्या को लेकर तमाम बार बिजली कंपनी के जिम्मेदार अफसरों को बता चुके हैं. नगर के संतोष बौहरे का कहना है कि यदि बिजली की समस्या को लेकर बिजली विभाग के ऑफिस पर जाते हैं तो कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नहीं मिलता है. जिससे कि लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिजली नहोने से लोगों को सही तरीके से पेयजल की सुविधा भी नहीं मिल रही है.

पानी नही हो पा रही सप्लाई
मिहोना नगर में पानी की सप्लाई के लिए चार घण्टे लगातार बिजली जरूरी होती है. लेकिन कस्बे में हर घण्टे कटौती की जा रही है. बिजली गुल होते ही पानी की सप्लाई रुक जातीहै. अब मिहोना क़स्बे के लोगों ने बिजली विभाग के जेई को हटाने की मांग की है. जिससे लोगों को बिजली आपूर्ति सही तरीके से हो सके.

क्या कहते हैं अधिकारी
कस्बे के जेई मनीष पारणे ने का कहना अभी गर्मी की वजह से विद्युतलोड बढ़ जाता है. जिससे केबिल टूट जाती हैं.  सुधार कार्य के लिएबिजली काटनी पड़ती है. फिलहाल हम बिजली व्यवस्था जल्द ठीक कर देंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 11:57 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें