Amethi Crime News: अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर किया अधमरा, लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा युवक का इलाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पप्पू पांडेय/अमेठी. उत्तर प्रदेश में अमेठी के पिंडारा गांव में पंप सेट की रखवाली कर रहे युवक पर गुरुवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. घायल युवक को मरा हुआ समझ बदमाश मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक को लहूलुहान देख उनके होश उड़ गए. गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने आनन-फानन में सीएससी पहुंचाया. सीएससी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. फिलहाल घायल युवक का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है.

यह मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पेंडारा गांव का है. यहां रहने वाले आदित्य कुमार सिंह गुरुवार की देर रात खेत में लगे अपने पंपसेट की रखवाली करने गए हुए थे. तभी देर रात अचानक पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने आदित्य पर फायरिंग शुरू कर दी. आदित्य को मरा समझकर बदमाश मौके से फरार हो गए. शोर-शरबा सुनने के बाद ग्रामीण पंपसेट की तरफ भागे. उन्होंने यहां आदित्य को लहूलुहान हालत में देखा. इसके बाद ग्रामीण और परिजन घायल आदित्य को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल आदित्य का इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है.

वहीं पूरे मामले को लेकर अमेठी पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई थी. मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है. गांव में पुलिस फोर्स लगा दी गई है और मामले की तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 09:48 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें