PM मोदी अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधित, US बोला- हमारे लिए गर्व की बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

PM मोदी 22 जून को अमेरिकी राजकीय यात्रा पर होंगे.
इस दौरान PM मोदी अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.
एक महीने में बाइडेन और मोदी के बीच यह चौथी मुलाकात होगी.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi US Visit) इस महीने के अंत में वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले हैं. सदन के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने 22 जून को प्रतिनिधि सभा और सीनेट की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण दिया है. इसे अमेरिका द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक माना जाता है.

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पीएम मोदी के संबोधन का विषय भारत के भविष्य और दोनों देशों के सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों के इर्द-गिर्द होगा. केविन मैक्कार्थी की ओर से जारी शुक्रवार को संयुक्त बयान में कहा गया कि पीएम मोदी का अमेरिकी संसद को संबोधित करना हमारे लिए गर्व की बात होगी. दोनों देशों के बीच साझेदारी लगातार बढ़ रही है. पीएम मोदी इस दौरान भारत के भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण और दोनों देशों के सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे.

पढ़ें- कांग्रेस के 10 साल के मुकाबले मोदी के 9 साल, बीजेपी बोली- भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी

मैक्कार्थी के निमंत्रण में अमेरिकी कांग्रेस में प्रधानमंत्री के अंतिम संबोधन का भी उल्लेख किया गया है जिसमें कहा गया है कि इसने ‘एक स्थायी प्रभाव छोड़ा’ और भारत और अमेरिका के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत मजबूत किया. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) 21-24 जून के बीच अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा के लिए व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी करने वाले हैं.

हालांकि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में पहले भी कई बार अमेरिका का दौरा किया है, लेकिन 2014 में पद संभालने के बाद से यह उनकी पहली ‘राजकीय यात्रा’ होगी. एक महीने में बाइडेन और मोदी के बीच यह चौथी मुलाकात होगी. इस यात्रा में 22 जून को एक राजकीय डिनर भी शामिल है. यह दूसरा मौका है जब पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने इससे पहले 2016 में अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था. मालूम हो कि पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला विश्व के कुछ ऐसे नेता हैं जिन्हें दो अवसरों पर इस दुर्लभ सम्मान से सम्मानित किया गया है.

Tags: America, Joe Biden, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें