Crime News: पब्लिक प्लेस पर बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने रखी ये डिमांड, नहीं मानी तो पत्थर पर पटक दिया सिर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बांद्रा बैंडस्टैंड में प्रेमी द्वारा बेरहमी से हमला किए जाने के बाद 28 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है.
आरोपी ने महिला को शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर हमला किया.
पुलिस ने बाद में IPC की धारा 307 के तहत मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया.

मुंबई: बांद्रा बैंडस्टैंड में बुधवार को अपने प्रेमी द्वारा बेरहमी से हमला किए जाने के बाद एक 28 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी आकाश मुखर्जी उसके साथ संबंध बनाना चाहता था लेकिन उसके मना करने पर वह उसपर हमला करने लगा. पीड़ित महिला और मुखर्जी साथ काम करते हैं. दोनों एक साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं. आरोपी कल्याण में रहता है और महिला भिवंडी में रहती है. पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में 28 वर्षीय मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया है.

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को इस कपल ने मुंबई घूमने जाने का फैसला किया. वे लगभग 11.30 बजे कल्याण स्टेशन पर मिले और CSMT के लिए एक लोकल ट्रेन ली. दोनों गेटवे ऑफ इंडिया गए जहां उन्होंने कुछ समय बिताया. शाम करीब 5 बजे वे सीएसएमटी लौटे और हार्बर लाइन की ट्रेन से बांद्रा गए. रेलवे स्टेशन पर उन्होंने बैंडस्टैंड के लिए एक ऑटोरिक्शा मंगाया. महिला के बयान के मुताबिक दोनों शाम को बैंडस्टैंड पर बैठकर बातें कर रहे थे. मुखर्जी ने कथित तौर पर उससे कहा कि वह उससे शादी करने के लिए उसके धर्म में परिवर्तित हो गया है और सुझाव दिया कि वे अपनी मौसी को धर्म परिवर्तन से संबंधित दस्तावेज दिखा सकते हैं और शादी के लिए उनका आशीर्वाद ले सकते हैं. इसके बाद उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग की और जब उसने मना किया तो उसने उसे जान से मारने की कोशिश की.

महिला के बयान के मुताबिक रात करीब 10 बजे महिला ने मुखर्जी से कहा कि देर हो चुकी है और उसे घर वापस जाना चाहिए, लेकिन उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया. उसने मुझसे कुछ और समय रुकने को कहा और कहा कि वह मुझसे थोड़ा और प्यार करना चाहता है.’ महिला ने ज्यादा देर रुकने से इनकार कर दिया और रोने लगी. वह घर लौटने की जिद पर अड़ी रही. इस पर उसके प्रेमी आकाश ने उसका मुंह ढक दिया और गला दबाने की कोशिश की.

महिला के बयान के मुताबिक, आरोपी ने उसके बाल पकड़कर खींचे और उसका सिर चट्टान से दे मारा. फिर उसने उसका चेहरा नाले के पानी से भरी खाई में डुबो दिया. महिला तड़पती रही और अपना सिर खाई से बाहर निकालने में सफल रही. महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. कुछ लोग घटनास्थल पर आ गए और मुखर्जी से पूछने लगे की क्या हो रहा है. आकाश ने बताया कि यह खुद से अपने को चोट पहुंचा रही है. खून से लथपथ महिला ने मदद की गुहार लगाई और कहा कि उस पर हमला किया जा रहा है. मुखर्जी पीछे हट गया, जबकि कुछ राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ऑटोरिक्शा में महिला को भाभा अस्पताल ले गई.  उसके नाक और चेहरे से खून बह रहा था. पुलिस ने बाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया.

Tags: Crime News, Mumbai Crime News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें