Weather Forecast: दिल्ली में फिर शुरू होगा टेम्परेचर का टॉर्चर, इन 10 राज्यों में होगी बारिश, जानिए अपने के मौसम का हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

राजधानी दिल्ली में सप्ताभर में अधिकतम पारा 40 डिग्री करे ऊपर जा सकता है.
पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार होने वाली बारिश का दौर अब खत्म होने वाला है.
अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान और MP में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश (Rain India) और बादल ने लोगों को गर्मी से राहत दी. लेकिन मॉनसून (Monsoon) के दस्तक देने से पहले एक बार फिर तापमान बढ़ने वाला है. दिल्ली में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि सप्ताभर में अधिकतम पारा 40 डिग्री करे ऊपर (Weather Update) जा सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार होने वाली बारिश का दौर अब खत्म होने वाला है. हालांकि बीच-बीच में बूंदाबांदी के आसार हैं और बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है. दिल्ली के मानक वेधशाला सफदरगंज में शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है. लेकिन अब तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होने की संभावना है.

पढ़ें- Weather Update: निकाल लीजिए छतरी… फुर्र होगी गर्मी, कल केरल पहुंचेगा मानसून, 15 जून से देश के ज्यादातर हिस्सों में होगी झमाझम बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान देश का कैसा रहेगा मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है. साथ ही केरल, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है. वहीं तटीय ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.


मॉनसून जल्द देगा दस्तक
IMD के अनुसार, महाराष्ट्र में मॉनसून जल्द ही दस्तक देने वाला है. IMD के अनुमान के अनुसार माना जा रहा है कि यहां 10 जून तक मॉनसून अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है. इसके साथ ही गुजरात के तमाम इलाकों में 20 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी 15 से 20 जून को मॉनसूनी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं छत्तीसगढ़ में 25 जून को मॉनसून दस्तक देने जा रहा है. साथ ही बिहार में 15 जून को मॉनसून आने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में 30 जून को मॉनसूनी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

Tags: Delhi Weather Update, Rain, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें