हथियार के साथ दे रहा था सोशल मीडिया पर पोज, गोपालगंज पुलिस ने शुरू की खोज और पहुंचाया जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में सोशल मीडिया पर व्यूज, लाइक और शेयर बढ़ाने के लिए हथियार के साथ वीडियो डालना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने सोशल साइट्स पर हथियार के साथ वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कड़ा एक्शन लिया है. एसपी के पास जैसे ही वायरल वीडियो पहुंचा, उन्होंने तुरंत युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो शेयर करने वाले युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही लाइसेंसी दोनाली बंदूक और 10 गोलियां समेत उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सोशल साइट्स पर सचिन कुमार सिंह ने व्यूज, लाइक और शेयर बढ़ाने के लिए दोनाली बंदूक का वीडियो बनाकर शेयर कर दिया. बाइक पर बंदूक रखकर बनाया गया वीडियो कुछ ही मिनट में वायरल हो गया. उन्होंने बताया कि यह वीडियो उनके पास भी पहुंच गया. जिसके बाद बैकुंठपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार और टेक्निकल सेल के पदाधिकारी विकास कुमार की टीम गठित कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया. पुलिस की टीम ने युवक के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और हथियार भी जब्त कर लिया गया है.

आपके शहर से (गोपालगंज)

लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार युवक बैकुंठपुर थाने के सबीली गांव के रहनेवाले स्व. राजू कुमार सिंह का बेटा सचिन कुमार सिंह है. पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है. वहीं, बंदूक के लाइसेंस को रद्द करने के लिए अनुशंसा का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेजा है.

लारइसेंसधारियों को नसीहत

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि आर्म्स एक्ट व आर्म्स रूल में दिए गए नियमों और शर्तों का हर हाल में पालन करना चाहिए. शर्तों और नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंसधारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों पर टेक्निकल सेल की टीम नजर रख रही है. टेक्निकल सेल की नजर से कोई बच नहीं सकता है. सोशल साइट पर पुलिस लगातार निगाह रख रही है.

Tags: Crime In Bihar, Gopalganj news, Viral Video on Social Media

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें