मृतकों का आंकड़ा 207 हुआ, 900 लोग घायल, राज्य में आज राजकीय शोक की घोषणा – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली.ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए ट्रेन एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हो गई है और करीब 900 लोग घायल हुए हैं. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि करते हुए एक ट्वीट में कहा कि ‘ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है. दुर्घटनास्थल से ताजा रिपोर्ट में यह आंकड़ा 207 बताया गया है. घायलों की संख्या लगभग 900 हो चुकी है.’ कल शाम ओडिशा के बालासोर में एक यात्री ट्रेन के दूसरी ट्रेन के पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा जाने से कम से कम 207 लोगों की मौत हो गई और 900 अन्य घायल हो गए.

ओडिशा के बालासोर में शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बों के पटरी से उतर गए और डिब्बे विपरीत ट्रैक पर गिर गए. जिससे यशवंतपुर से हावड़ा जा रही एक दूसरी ट्रेन पटरी से उतरे हुए डिब्बों के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. उसके भी तीन से चार डिब्बे पटरी से उतर गए. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उन्होंने ट्रेन के पटरी से उतरने की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. मंत्री ने कहा कि ‘दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी, और उनके मंत्रालय को घटना की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू हुआ.’ बचाव के लिए NDRF, ODRAF और दमकल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया.

Tags: Balasore S18p06, Death, Odisha news, Train accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें