आज का पंचांग 3 जून 2023: ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, शनि पूजा से साढ़ेसाती में पाएं राहत, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा का आयोजन होता है.
रात के समय में अर्घ्य देकर चंद्रमा की पूजा की जाती है.

आज का पंचांग 3 जून 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, शिव योग, विशाखा नक्षत्र, दिशाशूल पूर्व और दिन शनिवार है. ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत है और आज के दिन वट पूणिमा व्रत भी रखते हैं. ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा और कथा का आयोजन होता है. रात के समय में अर्घ्य देकर चंद्रमा की पूजा की जाती है. इससे परिवार में सुख और शांति आती है. कुंडली से चंद्रमा का दोष खत्म होता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात माता लक्ष्मी की भी पूजा करने का विधान है. इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है.

दक्षिण भारत में ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा व्रत रखते हैं, यह व्रत वट सावित्री व्रत के समान ही है. इसमें भी वट वृक्ष, सावित्री और सत्यवान की पूजा होती है और बरगद के पेड़ में कच्चा सूत लपेटा जाता है. यह व्रत केवल सुहागन महिलाएं अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. वे देवी सावित्री से सुखी दांपत्य जीवन का अशीर्वाद भी लेती हैं. देवी सावित्री ने अपने पति सत्यवान को मृत्यु के मुंह से बाहर निकाल लाई थीं. उनके पतिव्रता धर्म और बुद्धि से प्रभावित होकर यमराज ने सत्यवान के प्राण लौटा दिए थे.

आज शनिवार का दिन शनिदेव की आराधना का है. आज शनि मंदिर में जाकर पूजा करें और छाया दान करें. इससे आपको साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से राहत मिलेगी. शनि चालीसा और शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी होता है. आज के पंचांग से जानते हैं नक्षत्र, शुभ योग, मुहूर्त, अशुभ समय, दिशाशूल, राहुकाल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि.

3 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी
आज का नक्षत्र – विशाखा
आज का करण – वणिज
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – शिव
आज का वार – शनिवार
आज का दिशाशूल – पूर्व
रवि योग: सुबह 05:23 बजे से सुबह 06:16 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:53:00 AM
सूर्यास्त – 07:21:00 PM
चन्द्रोदय – 18:38:59
चन्द्रास्त – 29:07:00
चन्द्र राशि– वृश्चिक

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:51:57
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:51:29 से 12:46:57 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 05:23:14 से 06:18:42 तक, 06:18:42 से 07:14:10 तक
कुलिक– 06:18:42 से 07:14:10 तक
कंटक– 11:51:29 से 12:46:57 तक
राहु काल– 09:15 से 10:56 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 13:42:25 से 14:37:52 तक
यमघण्ट– 15:33:20 से 16:28:48 तक
यमगण्ड– 14:03:13 से 15:47:12 तक
गुलिक काल– 05:53 से 07:34 तक

Tags: Dharma Aastha, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें