
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी मैदान और मैदान के बाहर दोनों ही जगह बुरे दिन देखने पड़े. ऐसा ही एक वाकया आज के दिन 23 साल पहले घटा. 3 जून 2000 को ढाका में खेले गए एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 44 रन से हराया. यह मैच टीम के 2 कप्तानों के लिए अंतिम इंटरनेशनल मैच साबित हुआ. मैच में मोहम्मद अजहरुद्दीन जहां सिर्फ एक ही रन बना सके तो अजय जडेजा ने 93 रन बनाए. इसके बाद दिसंबर 2000 में मैच फिक्सिंग के चलते बीसीसीआई ने अजहरुद्दीन पर आजीवन बैन लगाया तो जडेजा पर 5 साल का प्रतिबंध लगा.
मोहम्मद अजरुद्दीन की गिनती भारत के दिग्गज कप्तानों में की जाती है, तो वहीं अजय जडेजा ने 13 वनडे में टीम इंडिया की अगुआई की. एशिया कप के मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 295 रन बनाए थे. मोहम्मद युसूफ ने बेहतरीन शतक जड़ा. वे 112 गेंद पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान माेइन खान ने 46 तो सईन अनवर ने 43 रन बनाए. भारत की ओर से लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 43 रन देकर 3 विकेट लिए. अजीत आगरकर और अमित भंडारी को 2-2 विकेट मिला.
रज्जाक ने टीम इंडिया को बिखेरा
बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान सौरव गांगुली 8 रन बनाकर वसीम अकरम का शिकार हुए. इसके बाद तेज गेंदबाज अब्दुल रज्जाक ने सचिन तेंदुलकर (25), राहुल द्रविड़ (26) और मोहम्मद अजरुद्दीन (1) को आउट कर टीम इंडिया को मैच में काफी पीछे धकेल दिया. अजय जडेजा ने 103 गेंद पर 93 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके. भारतीय टीम 48वें ओवर में 251 रन बनाकर आउट हो गई. रज्जाक ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए. अरशद खान को भी 2 विकेट मिला.
Asia Cup के लिए टीम इंडिया घोषित, पाकिस्तान से विदेशी धरती पर होगी भिड़ंत, अब होगा हिसाब
एक बार फिर एशिया कप को लेकर चर्चा चल रही है. पाकिस्तान को टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, लेकिन बीसीसीआई ने वहां टीम भेजने से मना कर दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हाईब्रिड मॉडल पर टूर्नामेंट कराना चाहता है, तो बीसीसीआई न्यूट्रल वेन्यू की मांग पर अड़ा है. ऐसे में सितंबर में होने वाले 6 देशों के टूर्नामेंट के वेन्यू पर अब तक फैसला नहीं हो सका है.
.
Tags: Ajay jadeja, Asia cup, Mohammad azharuddin, On This Day, Team india
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 05:46 IST








