काजोल नहीं, ये एक्ट्रेस थीं K3G के लिए करण जौहर की पहली पसंद, टूटा सपना, फिर सालों तक नहीं किया साथ काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. साल 2001 में करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉलीवुड की बेहतरीन और आइकॉनिक फिल्मों से एक है. ‘कभी खुशी कभी गम’ के डायलॉग्स आज भी ऑडियंस को मुंह- जुबानी याद हैं. इस फिल्म में काजोल का दिल्ली की लड़की का किरदार हो या फिर करीना कपूर का पू का किरदार, सबकुछ ऑडियंस के दिलों में घर कर गया था. करण जौहर की इस फिल्म को आप जितनी बार भी देखें कम ही लगेगा. 

इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की सिजलिंग केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी. काजोल और शाहरुख किसी रोमांटिक फिल्म में साथ हों और वो फिल्म ना चले ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है. इस फिल्म में काजोल ने अपने अभिनय से सबको खूब इम्प्रेस किया था. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ा जो खुलासा करने जा रहे हैं उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

दरअसल, इस फिल्म के लिए काजोल करण जौहर की पहली पसदं नहीं थीं. फिल्म मेकर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी बचपन की दोस्त काजोल को नहीं बल्कि पूर्व ‘मिस वर्ल्ड’ ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे. इस फिल्म तक काजोल और अजय देवगन शादी के बंधन में बंध चुके थे जिस वजह से फिल्म मेकर ने ऐश को फिल्म ऑफर कर दी थी.

करण ने बताया था कि काजोल की शादी हो चुकी थी और उन्हें लगा था कि शायद एक्ट्रेस फिल्म के लिए मना कर दें. इस वजह से वह पहले से ही ये सोच चुके थे कि वह काजोल के पास स्क्रिप्ट के साथ जाएंगे पर एक्ट्रेस मना कर देंगी. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि काजोल के साथ काम न कर पाने की वजह से उन्हें दुख जरूर होता, लेकिन फिर वह कुछ देर रोना- धोना करके ठीक हो जाते.

सालों तक ऐश के साथ नहीं किया काम-
पर शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. फिल्म मेकर ने आगे बताया था कि न जाने ऐसा क्या बदल गया था कि काजोल सचमुच में फिल्म करना चाहती थीं. काजोल के हां कहने के बाद करण जौहर को ऐश्वर्या राय के साथ मीटिंग रद्द करनी पड़ी. उसके बाद सालों तक ऐश और करण जौहर कभी किसी फिल्म में साथ काम नहीं कर पाए.

‘ए दिल है मुश्किल’ से टूटा सिलसिला-
हालांकि, फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ से ये सिलसिला टूट गया. करण जौहर की इस फिल्म में  ऐश्वर्या राय नजर आई थीं. इस फिल्म में ऐश के अपोजिट रणबीर कपूर दिखे थे.

Tags: Aishwarya rai, Entertainment news., Entertainment Special, Kajol, Shah rukh khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें