अलग सोच के साथ कड़ी मेहनत ही है सफलता की कुंजीः मोहम्मद जुनैद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने की असली कुंजी है सही दिशा में की गई मेहनत और सोच. जब तक व्यक्ति की सोच अलग नहीं होगी और वो कुछ हटकर करने के बारे में नहीं सोचेगा तब तक वो एक आम जिंदगी को ही जी सकता है. लेकिन एक सफल व्यक्ति बनने के लिए आपकी सोच अलग और हटकर होनी चाहिए. ये कहना है एंटरप्रेन्योर मोहम्मद जुनैद का. उन्होंने अपनी मेहनत और यूनीक आइडिया से व्यापारिक क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है.

केरल में जन्में जुनैद की सफलता का कहानी भी काफी दिलचस्प है. उनका मानना है कि सफलता केवल लाभ और वृद्धि से ही हासिल नहीं होती, बल्कि दूसरों को उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने से भी मिलती है. पाउलो कोएल्हो ने एक बार कहा था कि जीवन का रहस्य सात बार गिरना और आठ बार उठना है. उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है कि कम्युनिकेशन मजबूत संबंध बनाने की कुंजी है. जुनैद का मानना है कि सपने पूरे करने के लिए प्रयास करने चाहिए.

उनका मानना है कि ताकत को सिर्फ शारीरिक शक्ति या साहस से नहीं मापा जाता है. बल्कि मानसिक और भावनात्मक तौर पर भी महत्व देना चाहिए. इसका मतलब यह है कि केवल कठिन परिस्थितियों का सामना करने का साहस होना ही काफी नहीं है. कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ते रहने की ताकत भी होनी चाहिए. शक्ति कई अलग-अलग रूपों में पाई जा सकती है, जिसमें दृढ़ रहने की क्षमता भी शामिल है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें