भाग्य चमका सकती है तुलसी की लकड़ी, नहाने के पानी में डालें फिर देखें कमाल, जानें किस दिन करें इस्तेमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

तुलसी की लकड़ी के ज्योतिषी उपाय बहुत कारगर सिद्ध हो सकते हैं.
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है.

Basil Wood Remedies : सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति के घर में तुलसी का पौधा लगा होता है. तुलसी में ना सिर्फ औषधीय गुण पाए जाते हैं बल्कि इसके ज्योतिषी उपाय से अनेक तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. आपने अभी तक तुलसी के पौधे और तुलसी की पत्तियों के माध्यम से होने वाले ज्योतिषी उपायों के बारे में सुना होगा. परंतु आज के इस पार्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा हमें तुलसी की लकड़ी से होने वाले ज्योतिषी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे मनुष्य को अनेक तरह की समस्याओं से छुटकारा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.

तुलसी की लकड़ी के ज्योतिषी उपाय

दूर होगी नकारात्मकता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की लकड़ी का उपयोग नहाने के पानी में करने से नकारात्मकता दूर हो सकती है. इसके लिए अपने नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी का थोड़ा सा टुकड़ा तोड़कर डाल लें और उस पानी से स्नान करें.

यह भी पढ़ें – क्या आप भी बोलचाल में करते हैं अपशब्द का इस्तेमाल, आज ही छोड़ें ये आदत, अपनाएं 7 ज्योतिषी उपाय

हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी डालकर स्नान करते हैं तो आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है. इसके अलावा आपके जीवन में आ रही अनचाही परेशानियों से भी आप छुटकारा पा सकते हैं.

मानसिक शांति के लिए

यदि कोई व्यक्ति किसी तरह के तनाव में है और मानसिक शांति प्राप्त करना चाहता है तो उस व्यक्ति को अपने नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी डाल लेना चाहिए. इस उपाय से मानसिक शांति मिलेगी साथ ही तनाव भी दूर होगा.

इस विधि से करें उपयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी की लकड़ी से स्नान करने के लिए नहाने के पानी में तुलसी की लकड़ी थोड़ी देर डालकर छोड़ दें उसके बाद उसे निकालकर साफ जगह पर रख दें. अब इस पानी से स्नान करें. ध्यान रहे तुलसी की लकड़ी को भूलकर भी बाथरूम में ना छोड़े.

यह भी पढ़ें – मनुष्य के पाप-पुण्य का साक्षी कौन, अपने भी नहीं बांटते दुख, जन्म मृत्यु से जुड़ा है इसका संबंध

इस दिन करें ये उपाय

तुलसी की लकड़ी के ये उपाय आप किसी भी अमावस्या पर कर सकते हैं. अमावस्या के दिन इन उपायों को करने से मनुष्य का भाग्य चमक सकता है. उसको हर कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है. इसके अलावा उनको अपने जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें