
भुवनेश्वर. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए ट्रेन हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है. यहां बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा जाने के बाद करीब 50 लोगों के मरने और 350 के घायल होने की खबर है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक इस हादसे में कुल 3 ट्रेनें शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरोमंडल एक्सप्रेस की 7 बोगियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. हावड़ा एक्सप्रेस पहले मालगाड़ी से भिड़ी, फिर कोरोमंडल से टकरा गई.
टक्कर इतनी भयानक थी कि यात्रियों को ले जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. एनडीआरएफ और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है. रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. वहीं रेल मंत्रालय ने म्रतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 2—2 लाख मुआवजे का ऐलान किया है.
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन से लेकर सरकार एक्टिव हो गई है. घटना के फौरन बाद ही लोगों को बचाने का कार्य शुरू कर दिया गया. रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं. स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन राहत कार्य में लगा है. इस बीच दुर्घटना में प्रभावितों की जानकारी को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं.
रेलवे ने कहां-कहां हेल्पलाइन नंबर जारी किए
हावड़ा- 033 – 26382217
शालीमार (कोलकाता) – 9903370746
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
रेलमदद- 044- 2535 4771
5 ट्रेनों को रद्द किया गया
रेल हादसे के बाद लोगों की मदद के लिए चेन्नई में कंट्रोल ऑफिस और स्पेशल बूथ खोला गया है. वहां हेल्प लाइन नंबर 044- 25330952, 044-25330953 और 044-25354771 पर संपर्क किया जा सकता है. हादसे के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से अभी तक 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है. पुरी एक्सप्रेस 12837, यशवंतपुर एक्सप्रेस 12863, संतरागाछी पुरी स्पेशल 02837, शालीमार-संबलपुर 20831, चेन्नई मेल 12839 को रद्द किया गया है.
.
Tags: Kolkata News, Odisha news, Train accident
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 23:36 IST








