नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड ने किए महाकाल के दर्शन, पीएम मोदी और भारत से रिश्तों को लेकर कही ये बड़ी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से एक दिन पहले हुई मुलाकात पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को खासी प्रसन्नता जताई. उन्होंने कहा कि इस भेंट के दौरान दोनों देशों के बीच संपर्क, जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत करने को लेकर बहुत दूर तक जाने वाली सहमति बनी है.दाहाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मेजबानी में इंदौर में शुक्रवार रात आयोजित भोज में शामिल गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा,‘‘नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में मेरा यह चौथा भारत दौरा है. गुरुवार को मोदी जी से मुलाकात के दौरान जिस तरीके से (नेपाल और भारत के बीच संपर्क, जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहमति बनी है वह बहुत दूर तक जाने वाली है.’

प्रचंड ने आगे कहा,‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गर्मजोशी के साथ उद्घोष किया है कि अब नेपाल और भारत के संबंध हिमालय की ऊंचाई तक जाएंगे. यह हमारे लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है.’’ उन्होंने कहा कि वह शनिवार को नेपाल लौट रहे हैं और स्वदेश पहुंचने के बादी नेपाली जनता को बताएंगे कि नेपाल-भारत संबंधों में नये इतिहास की शुरुआत हुई है और इनमें एक नया आयाम जुड़ गया है जिसे मजबूत करना सबका कर्तव्य है.

Tags: India nepal, India Nepal Relation, Shivraj singh chauhan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें