गेस्ट हाउस की आड़ में जिस्म का सौदा, 6 हजार में फुल नाइट शबाब-शराब का इंतजाम, कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. पटना पुलिस को अहम कामयाबी मिली है. मामला दानापुर इलाके का है जहां फुलवारीशरीफ में एक सेक्स रैकेट पकड़ा गया है. ये रैकेट गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था. पटना एम्स के नजदीक वृंदावन कॉलोनी स्थित अतिथि गेस्ट हाउस के मैनेजर समेत छह युवक और छह युवतियों को फुलवारी शरीफ एएसपी विक्रम सिहाग ने छापेमारी कर पकड़ा. इनके पास से आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं और शराब की एक बोतल भी बरामद किया गया है.

पकड़ी गई पीड़ित युवतियों में से एक युवती और एक युवक की जांच चल रही है जबकि पांच युवक और युवती सेक्स रैकेट के धंधे में संलिप्त पाए गए हैं और पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जाता है पकड़े गए ज्यादातर युवक और युवतियां फुलवारी शरीफ और उसके आसपास के प्रखंड के हैं, जहां एक रात के लिये 6000 रुपये तक चार्ज किया जाता था, वहीं ढाई सौ से लेकर एक हजार रुपए तक एक कमरे में युवती के साथ जाने का रेट तय था. दिन भर में 6 से 7 ग्राहक युवतियों के साथ जाते थे.

मामले की सूचना जब फुलवारी शरीफ पुलिस को हुई तो ऐसी गुप्त सूचना के आधार पर फुलवारी शरीफ एएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. एएसपी फुलवारीशरीफ विक्रम सिहाग के बताया कि एक दरोगा खुद ग्राहक बना और फिर ग्राहक बनकर अतिथि गेस्ट हाउस जो अभी सेक्स रैकेट का अड्डा बना हुआ था उसके संचालक को फोन किया. फोन पर सारा मामला तय हो गया. मामला सेट होने के बाद जब एएसपी पहुंचे तो उनकी टीम तैयार थी और एक के बाद एक लगातार छापेमारी करते गए और छह युवक और युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा.

आपके शहर से (पटना)

रेड के दौरान पांच युवक जिसमें गेस्ट हाउस का संचालक भी है और युवती सेक्स रैकेट के मामले में संलिप्त पाए गए. उन पर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एएसपी ने बताया कि 5 लड़कियों को सेक्स रैकेट के मामले में रेस्क्यू किया गया है. गेस्ट हाउस मैनेजर और 4 लोग को गिरफ्तार कर इसके  संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Patna Police, Sex racket

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें