Damoh Hijab Dispute: गंगा जमना स्कूल की मान्यता निलंबित, हिजाब जैसी यूनिफार्म पहनाने के मामले में सीएम शिवराज थे नाराज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल. मध्यप्रदेश के दमोह जिले के गंगा जमना स्कूल की मान्यता  राज्य सरकार ने शुकवार को निलंबित कर दी है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त और तीखे तेवर के बाद हुई. चौहान स्कूल में छात्राओं को हिजाब की तरह लगने वाले स्कॉर्फ को यूनिफार्म में शामिल करने से खफा थे.

गंगा जमना स्कूल ने हाल में अपनी टॉपर्स छात्राओं को पोस्टर जारी किया था. स्कूल यूनिफार्म ऐसी थी कि जिससे छात्राएं हिजाब पहने हुए लग रही थी. हिंदू वादी संगठनों और राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने आपत्तियां दर्ज कराई तो स्थानीय स्तर पर जांच भी हुई. क्लीन चिट मिल गई लेकिन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिर से गहन जांच के आदेश दिए. इसमें भी कलेक्टर और एसपी ने स्कूल प्रबंधन को क्लीन चिट दी. आखिरकार गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संज्ञान में यह मामला आया. उन्होंने शुक्रवार सुबह कलेक्टर मयंक अग्रवाल को फिर से जांच के लिए निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें :  32 साल की कथावाचक के सहारे भाजपा के हिंदुत्व का मुकाबला करेगी कांग्रेस, रणनीति तैयार
कलेक्टर ने हटवाया स्कॉर्फ और अल्लामा इकबाल का गीत
मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने दमोह के गंगा जमुना स्कूल प्रबंधन ने ड्रेस से स्कार्फ जैसे हिजाब का बंधन हटवा दिया. यही नहीं अल्लामा इकबाल के गीत लब पे आती है दुआ के गाने पर भी रोक लगा दी. इसके पीछे तर्क दिया गया कि अल्लामा इकबाल की पाकिस्तान के निर्माण में भूमिका थी और वे वहीं चले गए तब भारत में उनके गीतों को स्कूल में क्यों गवाया जाए. अब प्रात: कालीन प्रार्थना में केवल राष्ट्रगान जन गण मन होगा.
…और शाम होते-होते मान्यता निलंबित
लोक शिक्षण सहायक सागर संभाग के संयुक्त संचालक ने जांच शुरू कर दी थी. शाम होते-होते उन्होंने मान्यता नियमों का उल्लंघन पर स्कूल की मान्यता निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया. इस आदेश में उन्होंने लिखा कि स्कूल की लाइब्रेरी में समुचित व्यवस्था न होना, लैब में पुराना फर्नीचर व पुराना सामान होना, प्रायोगिक सामग्री न होने जैसी कमिया पाई गई. स्कूल में 1208 विद्यार्थी हैं लेकिन इनके हिसाब से पर्याप्त टायलेट्स और पेयजल का प्रबंध नहीं है. इसी तरह विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से फर्नीचर, खेल मैदान और खेल सामग्री भी नहीं थी.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें : IAS Transfers: चुनाव से पहले मंत्रालय में होने लगी अफसरों की जमावट, छह आईएएस अफसरों का ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में सिर्फ नई शिक्षा नीति के हिसाब से होगी पढ़ाई: सीएम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें गुरुवार को पता चला कि दमोह के एक स्कूल में बेटियों को सिर पर कुछ बांधकर ही आओ; ये नियम बना दिया था. उस व्यक्ति के नाम से जिसने भारत का विभाजन करवाया उसकी कविता पढ़ाई जा रही थी. उन्होंने कि मैं सावधान करना चाहता हूं, मध्य प्रदेश की धरती पर ऐसी हरकतें नहीं चलेंगी. प्रधानमंत्री के द्वारा जो नई शिक्षा नीति लागू की गई है वहीं शिक्षा नीति लागू होगी. उसके खिलाफ अगर कोई दूसरी चीज स्कूल में पढ़ाएगा या किसी बेटी को सिर पर स्कॉर्फ या कोई दूसरी चीज बांधकर आओ. इसके लिए मजबूर करेगा तो वैसे स्कूल मध्यप्रदेश में चल नहीं पाएगा.

Tags: Chief Minister Shivraj Singh Chauhan, Damoh News, Madhya Pradesh News Updates, MP BJP, MP News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें