वायरल होने का शौक था, हमने पूरा कर दिया…चलती कार पर स्‍टंट करने वाले युवकों को पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



ओम प्रयास/हरिद्वार. सोशल मीडिया आने के बाद लोग सो कर उठने से लेकर सोने तक का वीडियो बनाकर अपलोड करने में दिलचस्‍पी रखते हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो फेमस होने के लिए तरह-तरह की एक्टिविटीज रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. कुछ एक्टिविटीज तो ऐसे भी होती हैं, जिनमें व्यक्ति की जान तक चली जाती है. रील बनाने के चक्कर में कुछ दिन पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में नहर पार करते हुए एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी.

सोशल मीडिया पर हवाबाजी का ऐसा ही एक मामला अब हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया है. दरअसल एक युवक तेज रफ्तार से चल रही अपनी गाड़ी के बोनट पर बैठकर हवा से बातें कर रहा है. वहीं, दूसरा साथी तेज रफ्तार से चलती गाड़ी की खिड़की खोलकर स्टंट दिखा रहा है. हरिद्वार पुलिस ने जब इस वीडियो को देखा, तो युवकों को पकड़कर थाने ले आई. इस दौरान दोनों युवक माफी मांगते हुए नजर आए. उत्तराखंड पुलिस ने इनकी स्टंटबाजी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘वायरल होने का शौक था, हमने पूरा कर दिया.’

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के झबरेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक तेज रफ्तार गाड़ी के बोनट पर बैठकर हवा में उड़ रहा था, तो दूसरा साथी खिड़की से हवा में स्टंट दिखाता हुआ वीडियो बना रहा था. खुद इस पूरी घटना का वीडियो युवकों ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया, तो हरिद्वार पुलिस की निगाहें वीडियो तक पहुंची. इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को गाड़ी समेत थाने ले आई.

थाने में माफी मांगने के साथ किया ये काम
थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि थाने में आकर जब दोनों युवकों को यहां लाए जाने की वजह का पता चला, तो माफी मांगने लगे. इस बीच पुलिस ने स्टंट करने का दोनों युवकों को पाठ पढ़ाया. पुलिस ने दोनों युवकों और गाड़ी का चालान किया. इसके बाद दोनों युवकों ने एक वीडियो बनाई, जिसमें उन्होंने सभी से अपील करते हुए स्टंट न करने की अपील की और अपने द्वारा किए गए स्टंट पर माफी भी मांगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें