दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड में बाढ़ में भी नहीं होगा ब्लैकआउट, बिजली विभाग ने शुरू की यह पहल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 

 

अभिनव कुमार/ दरभंगा.जिले के हनुमाननगर प्रखंड क्षेत्र में अब बिजली की समस्या नहीं होगी.अब लोगों को बाढ़ के समय बिजली की समस्या उत्पन्न होती थी वो नहीं होगी. बाढ़ के समय यह क्षेत्र पूरे तरह से ब्लैक आउट हो जाता है. जिसके कारण भीषण बाढ़ में क्षेत्र के लोगों का संपर्क बाहरी लोगों से टूट जाता था. बाढ़ के कारण सड़क मार्ग बंद और दूरभाष से भी यहां के लोग संपर्क बाहरी लोगों से मुश्किल से ही कर पाते थे. क्योंकि बिजली नहीं होने की वजह से इस क्षेत्र के लगभग मोबाइल कई दिनों तक स्विच ऑफ पाए जाते थे. इन सब चीजों को देखते हुए बिजली विभाग के द्वारा अभी से ही हनुमान नगर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को ब्लैकआउट से निजात दिलाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं. उम्मीद है कि इस बार आने वाले बोर्ड के समय लोग बिजली की समस्या से ज्यादा परेशान नहीं होंगे.

इस बार ट्रांसफार्मर के बेस को ऊंचा करने का किया फैसला

विभागीय कनीय अभियंता शशि कुमार ने बताया कि पोअरिया पावर हाउस से जुड़े उपभोक्ताओं को बीते कई सालों से बाढ़ के दिनों में बिजली उपलब्ध रहने के बाद भी करीब एक महीना अंधेरा में गुजारना पड़ता है. संचार सेवा पूरी तरह प्रभावित हो जाती है. उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए विभाग ने इस बार ट्रांसफार्मर के बेस को ऊंचा करने का फैसला किया है. जिससे बाढ़ में भी इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अंधेरे व संचार संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सके.

यहां होती है आपूर्ति

पोअरिया पावर हाउस से जुड़े उपभोक्ताओं को चार फीडर यथा डीहलाही, नेयाम, फतेहपुर व विशनपुर में बांटकर बिजली उपलब्ध कराई जाती है. जिसमें डीहलाही फीडर को बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के तारालाही गांव से दक्षिण पूरब स्थित एकमी फीडर तथा फतेहपुर फीडर को सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बिरदीपुर फीडर से जोड़कर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है . जबकि विशनपुर व नेयाम फीडर को पोअरिया पावर हाउस से ही बिजली आपूर्ति की जा रही है .

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें